फतेहगंज पश्चिमी।। होली के त्यौहार पर बाजार से खरीदारी कर घर वापस जा रहे दो बाइक सवार आपस में टकरा गए और तीन लोग घायल हो गए जिसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है।जानकारी के अनुसार बादशाह नगर निवासी दो लोग बाइक से फ़तेहगंज पश्चिमी कस्बे से होली के त्यौहार पर कपड़े एवं जरूरत का सामान खरीद कर देर शाम अपने घर बापस जा रहे थे।
Advertisement
माधौपुर पुल के ऊपर पास पास में चल रही बाइक से अनियंत्रित होकर टकरा गई।जिसमें दो लोग चोटिल हो गये।एक गम्भीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुँची पुलिस ने घायल को ईलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।जो चोटिल हुए थे उन्हें घर भेज दिया।दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा कर लिया है।