News Vox India
यूपी टॉप न्यूज़

कांग्रेस  के मंडलीय वर्कशॉप में चले लात – घूंसे , महानगर उपाध्यक्ष  ने  जिला अध्यक्ष सहित कई पर लगाया मारपीट का आरोप

बरेली |  बरेली के  एपी लोन में  में  मंगलवार को आयोजित कांग्रेस के वर्कशॉप में  कुछ लोगों ने महानगर उपाध्यक्ष की पिटाई कर दी | पिटाई का आरोप कार्यक्रम में मौजूद कुछ कांग्रेसियों पर लगा है | इस सम्बन्ध में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत करने का मन बना लिया है |  कांग्रेस के महानगर उपाध्यक्ष  विजय मौर्य ने  मीडिया को बताया कि  उन्होंने कांग्रेस पार्टी के लिए तन मन धन से काम किया है | लेकिन  आज उन्हें इस सेवा के बदले लात घूंसे मिले |
आज उन्हें  डिजिटल मीटिंग के दौरान जमकर मारा पीटा  गया | विजय मौर्य ने कहा कि उन्होंने खड़े होकर अपने राष्ट्रीय सचिव  तौकीर आलम से  स्पीच के दौरान बस यह पूछा था की इससे  संगठन को क्या फायदा होगा ? उन्होंने उन्हें बैठने के लिए कहा | इतने में उन्होंने कहा कि आपसे कोई गलत बात थोड़े ही पूछ रहा हूँ | इतने में जिलाध्यक्ष सहित कई अन्य लोगों ने उन्हे लाते घूंसा मारना शुरू कर दिए | यह लोग उन्हें मारते पीटते हुए बाहर ले गए |
राष्ट्रीय सचिव और जिला प्रभारी लोगों से उनको मारने पीटने को उकसा रहे थे  और बोल रहे थे मारो इसे | उन्होंने कहा कि वह 8 से 10 वर्षो से पार्टी के लिए काम कर रहा हूँ हमेशा संगठन के साथ खड़ा रहा हूँ  | मैंने हमेशा उन लोगों को टिकट देने की वकालत की जो पार्टी के लिए ,काम कर रहे थे पर यहां टिकट बेचे गए | विजय मौर्य ने कहा कि वह उन लोगों के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई करेंगे जिन्होंने उनके साथ मारपीट  की है |
पूर्व जिलाध्यक्ष रामदेव ने मंडलीय वर्कशॉप  में  विजय मौर्या के साथ हुई मारपीट पर अपनी नाराजगी जताई | उनका कहना था कि  विजय मौर्या ने कार्यक्रम में बीएस यह पूछ लिया था कि इससे संगठन या पब्लिक को कोई फायदा होगा | यहां की बातों को पब्लिक तक कैसे पहुंचाएंगे | इसी बात को लेकर कुछ लोग नाराज हो गए और विजय मौर्या की लातों- घूंसों चप्पलों से पिटाई कर दी | कांग्रेस के इतिहास में आज तक कोई घटना नहीं हुई है जब ऐसे किसी कार्यक्रम में किसी को पीटा गया हो |
जिला कांग्रेस अध्यक्ष  मिर्जा अशफाक सकलैनी ने मीडिया को बताया है कि मंडल स्तरीय कार्यशाला में फ्रंटल कमेटी के मुख्य लोगों को बुलाया गया था |कार्यक्रम के दौरान विजय मौर्य सहित तारा चंद्र चौधरी , संदीप चौधरी ने अचानक उनपर और राष्ट्रीय सचिव  पर हमला कर दिया | इस घटना में तीन लोगों को चोटे आई है | इस मामले में पार्टी स्तर से कार्रवाही होगी |

Related posts

रेनू अग्रवाल सहित नलिन श्रीवास्तव बने प्रयागराज हाईकोर्ट के न्यायाधीश, 

newsvoxindia

खादी महोत्सव में प्रतिभाग के लिए कई प्रदेशों से पहुंचे ऊनी कपड़ों के दुकानदार ,

newsvoxindia

जेपी नड्डा का सपा पर तंज बोले कुछ जेल से लड़ रहे है तो कुछ बेल पर लड़ रहे है,

cradmin

Leave a Comment