News Vox India
धर्मशहर

जानिए जुलाई माह का राशिफल ,क्या कहते हैं आपके सितारे,

 

-आचार्य मुकेश मिश्रा
-प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं भागवत वक्ता
————————–
मेष-कैरियर के दृष्टिकोण से यह महीना सामान रहेगा।
-शनि एकादश भाव में होने से आपको मेहनत के लिए प्रेरित करेंगे।

-नए रोजगार से संबंधित मार्ग खुलते हुए नजर आएंगे।

Advertisement

-बिजनेस में आपकी योजनाएं अच्छा परिणाम देंगी।

-नौकरी की तलाश में इस माह के पूर्वार्द्ध में आपको अच्छी खबर मिल सकती है।

-इस महीने आप कर्ज से भी मुक्त हो सकते हैं।

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह महीना ऊर्जा कारक रहेगा। रोग शांत होंगे।

-प्रेम संबंध की दृष्टि से यह महीना अच्छा है। लवमेट के बीच मधुरता रहेगी

उपाय -घर में सुंदरकांड का पाठ कराएं। प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़े।
-रविवार को भैरव मंदिर जाकर इमरती और दूध अर्पित करें।
———————–
वृषभ-इस राशि के जातकों को यह महीना अच्छा परिणाम देगा।
-दशम भाव में शनि ग्रह की उपस्थिति और स्वराशि में शुक्र होने से आपको भाग्य में पूर्ण सहयोग मिलेगा।
-द्वितीय भाव में बुधादित्य योग के कारण धन का खूब आगमन होगा।
-नौकरी की तलाश में जुटे जातकों को इस माह सफलता मिल सकती है।
-व्यापार के विस्तार के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा।
-नया बिजनेस और व्यापार के मार्ग भी इस महीने खुल जाएंगे ।
-नेत्र संबंधी पुरानी बीमारियों से भी मुक्ति मिलेगी।
-लबमेट के बीच प्यार में बढ़ोतरी दिखाई देगी यानी यह महीना अनुकूल रहेगा।

उपाय-भगवान गणेश की नियमित उपासना करे। कुवांरी कन्याओं को हरी वस्तु का दान करें।

-श्री यंत्र की विधिवत स्थापना करें और नियमित रूप से पूजा करें।
———————–
मिथुन-कैरियर की दृष्टि से यह महीना अत्यधिक फलदाई रहने वाला है।

-इस राशि में बुधादित्य योग के कारण परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी।
-कार्यक्षेत्र में आ रही अड़चनों से इस महीने छुटकारा मिल जाएगा।
-इस महीने नौकरी का भी आपको ऑफर मिल सकता है।
-दफ्तर में प्रमोशन और उन्नति के योग भी इस महीने दिखाई दे रहे हैं।
-बिजनेस और व्यापार में भी तीव्रता से आपको विकास दिखाई देगा।
-तली भुनी चीजों से परहेज करें अन्यथा गैस जनित पेट की समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
-पंचम भाव में केतु ग्रह की उपस्थिति के कारण लवमेट के बीच मनमुटाव जैसी स्थिति बन सकती है।

उपाय-गौ माता को प्रतिदिन हरा चारा खिलाएं।
-गुरुवार के दिन भूरी गाय को बेसन की रोटी खिलाएं। गणेश मंत्र का प्रतिदिन जप करें।
————————
कर्क- कैरियर की दृष्टिकोण से यह महीना सामान्य रहेगा।
-दशम भाव में अंगारक योग की स्थिति कष्टकारी हो सकती है।

-नौकरी पेशा लोगों की
आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।

-व्यापार में प्रसार से आमदनी का रास्ता खुलेगा।

-जो शेयर बाजार में निवेश करते हैं उनके लिए समय बेहद फायदेमंद रहने वाला है।
-कई जातकों को पैतृक संपत्ति और विदेशी व्यापार से लाभ मिलेगा।

-अविवाहित जातकों के लिए यह समय अच्छा है इस महीने विवाह तय हो सकता है।
-परिवार के लिए किसी अच्छे मार्ग का चयन कर किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं।
-स्वास्थ्य संबंधित पुरानी बीमारी इस महीने आप से दूर रहेंगी स्वस्थ्य अनुकूल रहेगा।

उपाय-भगवान शिव का दूध में तिल डालकर अभिषेक करें।
-किसी मंदिर में लाल रंग की ध्वजा लगाएं।
————————–

सिंह-इस राशि के जातकों के लिए महीना अनुकूल रहेगा।

-दशम भाव के स्वामी शुक्र दशम भाव में रहेंगे इसलिए कार्यक्षेत्र में मजबूती मिलेगी।

-दफ्तर में अच्छे पद की प्राप्ति होगी और उन्नति भी तीव्रता से होगी।
-इस महीने स्थान परिवर्तन का भी योग बनेगा।
-नए क्षेत्र में कारोबार को बढ़ाने की योजना पर काम करने का यह बेहतरीन वक्त है।
-रुका हुआ धन इस महीने आपके पास वापस आ सकता है।
-लबमेट के बीच मधुरता के बावजूद अभिमान और अकड़ की वजह से परेशानियां आ सकती हैं।

-इस महीने बीमारियों से लड़ने की क्षमता आपके अंदर उत्पन्न होगी।

उपाय -मंगलवार के दिन हनुमान जी को पांच केले अर्पित करें।
-भगवान सूर्य को प्रतिदिन जल अर्पण कर उनके बीज मंत्र का जप करें।
————————–
कन्या- इस राशि के जातकों के लिए यह महीना उत्तम फलदायक साबित होगा।

-कार्य क्षेत्र में अपार सफलता और पदोन्नति के पूर्ण योग बनेंगे।
-सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों के लिए यह महीना अत्यंत लाभदायक होगा।

-नौकरी में प्रमोशन के योग भी बनेंगे और नौकरी करने की अभिलाषा भी इस महीने पूर्ण हो सकती है।

-इस महीने भौतिक सुखों का पूर्ण लाभ मिलेगा मनचाही वस्तु का भी आगमन हो सकता है।
-घर में मांगलिक कार्य के भी योग इस महीने बनेंगे।
-लबमेट के बीच विवाह में आ रही अड़चन भी दूर होगी और विवाह के रास्ते खुलेंगे।
-इस महीने रक्त संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं इसलिए सावधानी बरतें।

उपाय- मंगलवार के दिन अनार का दान करें।
– भगवान श्री भैरव चालीसा का प्रतिदिन पाठ करें। काले कुत्ते को दूध रोटी खिलाएं।
————————–
तुला- कैरियर की दृष्टिकोण से यह महीना आपको काफी लाभान्वित करेगा।

-नौकरी पेशा लोगों को दफ्तर में तरक्की मिल सकती है।
लेकिन दफ्तर की पॉलिटिक्स से सतर्क रहें।

-नौकरी की तलाश में जुटे जातको को नौकरी मिल सकती है।

-कार्यक्षेत्र में रुके हुए कार्यों में सफलता दिखेगी और सरकारी क्षेत्र से लाभ भी होगा।

-व्यापार और बिजनेस कर रहे लोगों को कड़ी मेहनत करनी होगी।
-शेयर बाजार में निवेश करने से आपको फायदा मिल सकता है।
-कई जातक प्रेम विवाह की दिशा में अग्रसर हो सकते हैं। अविवाहितों का भी विवाह इस महीने तय हो सकता है।

-यात्राओं में खानपान का विशेष ध्यान दें। लंबी यात्राओं में सावधान रहें।

उपाय-पानी में थोड़ा कच्चा दूध डालकर प्रतिदिन स्नान करें।
-शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं को भोजन कराएं और चरण छूकर आशीर्वाद लें।
————————–
वृश्चिक-इस राशि के जातकों के लिए यह महीना बेहद उत्तम रहने वाला है।

-विदेशो में नौकरी की इच्छा इस महीने पूर्ण हो सकती है।

-दशम भाव पर शनि ग्रह की पूर्ण दृष्टि होने से काम को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है।
-कार्यक्षेत्र में मतभेद और लड़ाई जैसे योग बन सकते हैं।
-प्राइवेट सेक्टर में कार्य कर रहे जातकों के लिए प्रमोशन के योग बनेंगे
-किसी पुराने संपर्क का फायदा मिलेगा और नए व्यापार में सफलता मिल सकती है।

विवाह की योजना बना रहे जातकों को इस महीने सफलता मिल सकती है।

-छठे भाव में शनि की पूर्ण दृष्टि होने से जोड़ो से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं।

उपाय -शनिवार के दिन काली वस्तुओं का दान करें। -बृहस्पतिवार के दिन केले के पेड़ में जल चढ़ाकर पूजा करें।
————————-
धनु-कैरियर की दृष्टिकोण से यह महीना आपको अच्छा परिणाम देगा।
-सूर्य और बुध ग्रह के कारण आपको पूर्वार्ध से ही व्यवसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
-नौकरी पेशा लोगों के लिए नए रोजगार के मार्ग खुलेंगे। -सरकारी क्षेत्र में कार्यरत जातकों को भाग्य का विशेष साथ मिलेगा और तरक्की होगी।
-इस महीने स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं जो लाभदायक रहेंगे।
-कुछ जातक कारोबार को बड़ा करने की योजना को कार्यान्वित कर सकते हैं।
-महीने का अंतिम सप्ताह प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल होगा और प्रेम का प्रतिफल मिलेगा।
-काम का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है इसलिए टेंशन मुक्त होकर कार्य करें।

उपाय-पानी में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर स्नान करें।

-हर वृस्पतिवार को विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। रविवार को सूर्याष्टक पढ़ें।
————————–
मकर-कैरियर के हिसाब से महीना आपके लिए शुभ सूचक रहेगा।
-कार्य क्षेत्र में चल रही परेशानियां इस महीने दूर हो जाएंगी।
-नई नौकरी के प्रस्ताव भी इस महीने आ सकते हैं।
-बिजनेस और व्यापार में आपको तीव्रता से विकास नजर आएगा और बिजनेस का मार्ग प्रशस्त होगा।
-कई जातकों को रुके हुए धन की भी प्राप्ति हो सकती है।
-बाजार में निवेश करने वाली स्कीम आपके लिए फायदेमंद होगी। गोल्ड में निवेश करना अच्छा विकल्प होगा।
-शुक्र अपनी स्वराशि पंचम भाव में स्थित होने कारण लवमेट के बीच भरपूर प्यार रहेगा और रिश्तो में मधुरता आएगी।
-पुरानी चल रही बीमारियों से भी इस महीने निजात मिल सकती है।

उपाय -शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें। बुधवार की शाम को काले तिलों का दान करें।
-शुक्रवार के दिन मंदिर में श्रृंगार की सामग्री भेंट करें।
————————–
कुंभ- कैरियर की दृष्टि से इस महीने आपको काफी फायदा होगा।
-मंगल पराक्रम भाव में बैठकर नवम और दशम भाव को पूर्ण दृष्टि से देखेंगे जो आपके कैरियर को आगे बढ़ाने में पूर्ण योगदान देंगे।

-दफ्तर में प्रमोशन मिलेगा और सरकारी क्षेत्र में नौकरी कर रहे छात्रों को सफलता भी मिलेगी।
-इस दौरान नौकरी की तलाश में जुटे जातकों को सफलता मिल सकती है।

-बिजनेस व्यापार में उन्नति होगी नए बिजनेस का मार्ग खुलेगा।
-पुराने कारोबार में विस्तार का योग है विदेशी कारोबार से अत्यधिक लाभ होगा।
-जो जातक साथी की तलाश में है उनकी मनोकामना पूर्ण हो सकती है।
-इस महीने अंदरूनी रोगों से निजात मिलेगी स्वास्थ्य बेहतर होगा।

उपाय -बुधवार के दिन किन्नरों को कुछ ना कुछ दान देकर आशीर्वाद ले।
-शनिवार को आटे का चौमुखा दीपक शनिदेव के सम्मुख सरसों के तेल का जलाएं।
————————–
मीन-महीने की शुरुआत से ही ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल होगी।

-बृहस्पति ग्रह की वजह से आपके कैरियर में सभी तरह से मजबूती आएगी।
-नौकरी में चल रही परेशानियां दूर होंगी और नई नौकरी के मार्ग भी खुलेंगे।

-सरकारी क्षेत्र से जुड़े जातकों को विशेष सफलता मिलेगी।
-कारोबार करने वाले जातकों के लिए यह महीना अच्छा है। -नई योजनाओं से आप कारोबार का विस्तार कर सकते हैं।
-लवमेट जातकों का प्रियतम के साथ लड़ाई -झगड़े का योग बन रहा है। सावधानी बरतें।

-जॉइंट पेन जैसी समस्या आपको तनाव दे सकती हैं सतर्क रहें।

उपाय-माता-पिता, गुरुजनों की चरण सेवा करें।
-वृद्धा आश्रम जाकर दान करें। और भगवान विष्णु की पूजा चमत्कारिक फल देगी।

 

Related posts

गंगोत्री जल कलश बरेली से काठमांडू के लिए रवाना ,

newsvoxindia

ब्लाॅक स्तरीय रोजगार मेले में 10 कंपनियों ने किया प्रतिभाग, 144 अभ्यर्थी चयनित

newsvoxindia

400 पार के नारे को सत्य करते हुए मोदी जी के हाथों को मजबूत करें :  त्रिवेंद्र सिंह रावत

newsvoxindia

Leave a Comment