News Vox India
राजनीति

सोशल मीडिया पर छाये  रहे  योगी सरकार के मंत्री  डॉक्टर अरुण कुमार – धर्मपाल,

बहेड़ी |  योगी में सरकार में  बरेली से कौन कैबिनेट मंत्री बनेगा कौन राज्य मंत्री बनेगा इस  पर विराम लगा है  | लखनऊ में  आज  यूपी सरकार के सीएम के रूप में आदित्यनाथ द्वारा शपथ लेने साथ उनके मंत्रिमंडल के गठन की जानकारी होते बहेड़ी  के लोगो को यह तय हो गया कि बरेली के किस जनप्रतनिधि को योगी मंत्रिमंडल में जगह मिली है | सुबह से लोगो में इस बात की चर्चा थी बरेली से कोई ना कोई मंत्री जरूर बनेगा वही लोग यह भी तर्क दे रहे थे इस वजह से इस शख्स को मंत्री बनाया जा सकता है |
शपथ ग्रहण समारोह में जैसे इस बात का खुलासा हुआ कि आंवला विधायक धर्मपाल सिंह को योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में जगह मिली है | शहर विधायक डॉक्टर अरुण कुमार को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार ) के रूप में अपनी जिम्मेदारी मिली है  | इसके बाद से डॉक्टर अरुण कुमार और धर्मपाल सिंह को सोशल मीडिया पर बधाई देने का तांता लग गया | उनके समर्थक सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर बधाई संदेशो को वायरल करने लगे | हालाँकि बहेड़ी में भाजपा के समर्थक थोड़े निराश दिखे उनका कहना था खास हमारा नेता जीत जाता तो पक्का एक बार फिर बहेड़ी का योगी सरकार में उपस्थिति रहती | बता दे कि धर्मपाल पहले भी योगी सरकार में सिंचाई मंत्री बनने के साथ 6 बार विधायक होने का गौरव प्राप्त है | डॉक्टर अरुण कुमार भी बरेली शहर विधानसभा से तीसरी बार विधानसभा चुनाव जीते है |

Related posts

खबर कॉम्पैक्ट : भाजपा यूपी की सभी 80 लोकसभा सीटे जीतेगी : डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य,

newsvoxindia

Bareilly News: संतोष गंगवार ने केंद्र सरकार के 8 साल पूरा होने पर गिनाई उपलब्धियां , आयुष्मान योजना को बताया महत्वपूर्ण योजना 

newsvoxindia

भाजपा कार्यालय पर मनाई गई संत गाडगे बाबा की जयंती 

newsvoxindia

Leave a Comment