News Vox India
शहर

किशोरी ने युवक ने की छेड़छाड़ ,एफआईआर दर्ज

मीरगंज। थाना क्षेत्र में युवक ने ग्रामीण के घर में घुस कर उसकी नाबालिग पुत्री से छेड़छाड़ की। भाई के पकड़ने पर आरोपी धक्का मार कर भाग गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Advertisement

 

 

दुनका क्षेत्र  निवासी ग्रामीण मंगलवार को पत्नी के साथ दुनका इंटर कॉलेज में सुबह 10.00 बजे वोट डालने गया। घर पर उसकी नाबालिग पुत्री और पुत्र थे। किशोरी घर में बरामदे में बैठी थी। गांव का युवक उनके घर में घुस गया। युवक ने किशोरी से अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर बरामदे में पहुंचे भाई ने आरोपी को पकड़ लिया।

 

 

आरोपी भाई को धक्का मार कर भाग गया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी   के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी को तलाश कर रही है।  किशोरी के परिजनों द्वारा आरोपी को पकड़ कर पुलिस को सौंपने की चर्चा है। लेकिन पुलिस इससे इनकार कर रही है।

Related posts

शीतला प्रसाद की 13 वीं पुण्यतिथि पर गायकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की,

newsvoxindia

संत दर्शन सिंह एवं राजेंद्र सिंह महाराज का कृपाल आश्रम पर मनाया गया जन्मदिन

newsvoxindia

आजम के घर जादू टोना की पोटली फेंकने वाले को पुलिस ने लिया हिरासत में

newsvoxindia

Leave a Comment