News Vox India
नेशनल

वंश वृद्धि के लिए चढ़ाएं भगवान गणेश को दूर्वा और लगाएं लड्डुओं का भोग, जानिए क्या कहते हैं सितारे,

-आज विशेष

आर्थिक उन्नति के लिए आज बुध मंत्र की कम से कम एक माला का जप करें। भगवान गणेश जी को दूर्वा को चलाएं मोतीचूर के लड्डू का भोग लगाएं। रोग शांति के लिए हरे वस्त्र हरी चूड़ियां किन्नरों को दान करें। गाय को हरा चारा खिलाएं।

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत – 2079

शाके – 1944

मास -वैशाख मास, कृष्ण पक्ष

दिन – बुधवार

तिथि -चतुर्थी तिथि

नक्षत्र-जेष्ठा नक्षत्र

योग – वरियान योग

करण – वालब करण

*किसी भी शुभ कार्य का समय*

लाभ ,अमृत का चौघड़िया प्रातः 5:39 से 8:52 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 10:29 से 12:06 तक

चर, लाभ का चौघड़िया शाम 3:20 से 6:33 तक

*जानिए आज का अपना राशिफल*

मेष राशि – आप की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। जीवन शैली में आय परिवर्तन से खुश रहेेंगे। आजीविका के नए स्त्रोत्र स्थापित होगे। पारिवारिक सौहार्द बना रहेगा। मांगलिक समारोह में सक्रिय भूमिका रहेगी।

वृषभ राशि – भवन भूमि के विवादों का अंत होगा। पिता के व्यवसाय में रूचि कम रहेगी। अपने हिसाब से जिंदगी जीना पसंद करेंगे। जो लोग आप के कार्यों की सराहना करते थे, वे आप का विरोध करेंगे।

मिथुन राशि – समय रहते अपने कार्य पूर्ण कर लें। पारिवारिक लोगों का सहयोग न मिलने से कार्य प्रभावित होंगे। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तो पारिवारिक तनाव ख़त्म होगा। फैक्ट्री में प्रवेश द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर लगाएं, चमत्कारिक लाभ होगा।

कर्क राशि – व्यस्तता के कारण सेहत को न भूलें। अपने जीवन साथी से नम्रता से बात करें। आपकी दोनों की वार्तालाप में स्नेह झलके न की बनावटी बाते करें। वाणी में मधुर रहे। यात्रा के योग हैं।

सिंह राशि – आपके संपर्कों से रुके कार्य पूरे होंगे। मेहमानों की खातिरदारी करना पड़ेगी। अनावाश्यक किसी को परेशान करना अच्छी बात नहीं है। बहनों के विवाह की चिंता रहेगी।

कन्या राशि – जल्दबाजी में किये फ़ैसलों से भारी नुकसान हो सकता है। परिवार में आपकी बातों को सुना जायगा। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। जीवन साथी के स्वास्थ में सुधार होगा। परीक्षा परिणाम अनुकूल होगा।

तुला राशि – नए लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक रहेगा। वाहन सुख संभव है। समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता, अत: अपने बारी का इंजतार करे। संतान के सहयोग से कार्य पूरे होंगे।

वृश्चिक राशि – माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। किसी के बहकावे आकर अपने सम्बन्ध तोड़ने से बचें। जो लोग दूसरे के लिए मांगते हैं, उन्हें कभी अपने लिए नहीं मागना पड़ता। पैर में चोट लग सकती हे। समाज में नाम होगा।

धनु राशि – नए भवन में जाने के योग हैं। जिन लोगों का सहयोग आपने किया था आज वे ही आप से मुंह फेर सकते हैं। बीमारी में दवाई असर नहीं करे तो। बेहतर होगा अपना डॉक्टर बदलें या किसी योग्य व्यक्ति से सलाह लें।

मकर राशि – कार्यस्थल पर योजना लाभप्रद रहेगी। शेयर बाजार में निवेश से लाभ होगा। पड़ोसियों की मदद करना पड़ सकती है। क्रोध की अधिकता से परिजन ना खुश होगे।

कुम्भ राशि – जीवनशैली में परिवर्तन के योग हैं। पुरानी दुश्मनी के चलते विवाद संभव। किसी के बहकावे में आप बहुत जल्द आ जाते हे। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। पिता के व्यवहार से मन मुटाव होगा।

मीन राशि – सोचे कार्य समय पर होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपने वाक् चातुर्य से सभी काम आसानी से करवा लेंगे। कार्यस्थल पर अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगे। प्रेम प्रसंग के चलते मन उदास होगा।

Related posts

संडे स्पेशल :नाथ कॉरिडोर से शहर को पर्यटन क्षेत्र में मिलेगी नई पहचान , करोड़ो की लागत से शहर में होंगे कई विकास कार्य,

newsvoxindia

जन्माष्टमी स्पेशल :बुधादित्य, ध्रुव योग के संयोग में जन्मेंगे कन्हैया,

newsvoxindia

मुफ्ती आजम ए हिन्द का एक रोज़ा उर्स-ए-नूरी में जुटेंगे देशभर के उलेमा,

newsvoxindia

Leave a Comment