News Vox India
यूपी टॉप न्यूज़

महाराज सिंह मशकूर मुन्ना को हराकर बने एमएलसी , जनसंघ से शुरू की थी राजनीति 

प्रदीप पुष्कर 
बरेली | देश -प्रदेश की राजनीति में भाजपा की  सफलता ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है |  यूपी विधानसभा चुनाव में 2022 में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा ने सरकार बनाई तो वही भाजपा ने विधान परिषद के चुनाव में अपना परचम लहराया है | इसी क्रम में बरेली रामपुर स्थानीय प्राधिकारी परिषद के चुनाव में भाजपा के महाराज सिंह ने जीत हासिल की है | महाराज सिंह को 4227 मत मिले तो सपा प्रत्याशी मशकूर मुन्ना को 401 मत ही हासिल कर सके | वही निर्दलीय प्रत्याशी अच्छन अंसारी को केवल 16 मत ही मिले | आज सुबह से मतगणना स्थल पर भाजपा के नेता पहुंचने लगे थे | जैसे ही महाराज सिंह को बरेली -रामपुर सीट पर विजयी घोषित किया बैसे ही भाजपा नेताओं ने महाराज सिंह को बधाई देने शुरू कर दिया |
मतगणना स्थल पर पहुंचने वालों में मीरगंज विधायक डीसी वर्मा , नवाबगंज विधायक एमपी आर्य , पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र राठौर , जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल के साथ तमाम भाजपा के नेता मौजूद रहे | महराज सिंह ने अपनी जीत का श्रेय संगठन के साथ अपने कार्यकर्ताओं को दिया है | महाराज ने अपनी प्राथमिकता को गिनाते हुए कहा है कि वह पेशे से खुद एक किसान है उनकी प्राथमिकता है सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने की रहेगी |
 कुंवर महाराज सिंह ने जनसंघ से शुरु की थी राजनीति 
 कुंवर महाराज सिंह बरेली की फरीदपुर तहसील के रहने वाले है। वह पेशे से किसान है। महाराज सिंह भाजपा में आने से पहले जनसंघ से जुड़े हुए थे । जब भाजपा का अस्तित्व हुआ तो वह 1980 में भाजपा से जुड़ गए। वह सबसे पहले जिला मंत्री , उसके बाद बरेली के तीन बार जिलाध्ययक्ष , दो बार बदायूं के जिला प्रभारी, यूपी में प्रदेश संयोजक होने के साथ वर्तमान में भाजपा में राष्ट्रीय परिषद के सदस्य है।

Related posts

12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख,शादी की खुशियो पर लगा गृहण

newsvoxindia

 सड़क दुर्घटना में घायल 8 वर्षीय छात्रा की इलाज के दौरान मौत,

newsvoxindia

रामपुर की बड़ी खबर : हेट स्पीच मामले में आजम खान हुए बरी

newsvoxindia

Leave a Comment