News Vox India
धर्मशहर

ईदगाह पर  सुबह साढ़े दस बजे अदा की जाएगी ईद-उल-फितर की नमाज़ 

बरेली।  देशभर में ईद-उल-फितर का त्यौहार चंद्र दर्शन के अनुसार 10 या 11 अप्रैल को मनाया जाएगा। ईदगाह समेत सभी प्रमुख दरगाहों,ख़ानक़ाहों व मस्जिदों की इन्तेज़ामिया कमेटी ने ईद की नमाज़ का वक़्त मुकर्रर कर दिया है। मुख्य नमाज़ बाकरगंज स्थित ईदगाह में सुबह साढ़े दस(10.30) बजे अदा की जाएगी। शहर में सबसे पहले रेलवे जंक्शन की नूरी मस्जिद व मलूकपुर की नूरी रज़ा तंबाकू वाली मस्जिद में सुबह 6.15 बजे नमाज़ अदा की जाएगी। कुछ मस्जिदों में नमाजियों की सहूलियत के लिए दो शिफ्टों में भी नमाज़ की व्यवस्था की जाएगी ।

Advertisement

 

 

 

 

दरगाह आला हज़रत के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि सबसे आखिर में दरगाह आला हज़रत की रज़ा मस्जिद में 11बजे नमाज़ अदा की जायेगी। वहीं 6.15 पर रेलवे जंक्शन की नूरी मस्जिद,मलूकपुर की नूरी रज़ा तंबाकू वाली मस्जिद ,7.00 बजे   दरगाह शाह शराफत अली मियां,बालजती की गूलर वाली मस्जिद,खन्नु मोहल्ला की अबू बकर मस्जिद,महफिल हाल की यतीम खाना मस्जिद ,7.15 पर मोहल्ला कोट की चिराग अली शाह मस्जिद ,7.30 पर काकर टोला की नूरानी मस्जिद,छ: मीनारा मस्जिद,कैंट की हाथी खाना मस्जिद,छीपी टोला की मीत वाली मस्जिद,ब्रह्मपुरा की मस्जिद सादात,लीची बाग की फैज़ाने मदीना मस्जिद,जखीरा की दुलिया वाली मस्जिद,सैलानी की ताड़ वाली मस्जिद,7.45 पर दरगाह ताजुशशरिया काज़ी टोला की इमामबाड़े वाले मस्जिद,रेती जसोली की आखुमजादो मस्जिद,चक महमूद की नूरे नबी मस्जिद ,8.00 बजे दरगाह वली मियां चांद मस्जिद,जसोली की पीराशाह मस्जिद,चौकी चौराहा वाली मस्जिद,एजाज़ नगर की पुरानी मस्जिद,न्यू कटघर की सकलैनी मस्जिद,कंगी टोला की नूरी रज़ा मस्जिद,छोटी बमनपुरी की इब्राहीम  मस्जिद, कट कुईया की हकीम सुक्का खां मस्जिद,कोतवाली की मोती मस्जिद ,8.15 पर खानकाह-ए-वामिकिया निशातिया,बाकर गंज की आयशा मस्जिद ,8.30 पर दरगाह बशीर मियां,बिहारीपुर की बीबी जी मस्जिद,सैलानी की बारादरी मस्जिद,आजम नगर की मोलसिरी मस्जिद,खन्नू मोहल्ला की दादा मिया मस्जिद,जखीरा की इमली वाली मस्जिद,सुभाष नगर की साबरी मस्जिद,ब्रह्मपुरा की मस्जिद बेले वाली,फुलवालान की नूरजहां मस्जिद,कटघर की हरे मीनार मस्जिद,घेर शेख मिट्ठू की नियारयान मस्जिद,काकर टोला की जहान खान मस्जिद,बानखाना की खुदा बक्श मस्जिद,बिहारीपुर मेमरान की कंजे तले वाली मस्जिद,सिटी सब्जी मंडी की एक मीनार मस्जिद।9.00 बजे सैलानी की हबीबिया मस्जिद,आजम नगर की मसीत उल्लाह मस्जिद, रेती की नक्षबंदीयान मस्जिद,गढ़या की नूरी मस्जिद,9.30 किला की शाही जामा मस्जिद मस्जिद,ख़ानक़ाह-ए-नियाज़िया बीबी गरीब नवाज़ मस्जिद,दरगाह शाहदाना वली मस्जिद,मलूकपुर की मुफ्ती आजम हिंद मस्जिद,घेर जाफर खान की मिर्ज़ाई मस्जिद, कुतुबखाना की सुनहरी मस्जिद,10.00 बजे सिविल लाइन्स की नौमहला मस्जिद,गुलाब नगर की मस्जिद घोसियान मस्जिद,10.30 पर  बाकरगंज ईदगाह,चौधरी तालाब दरगाह पहलवान साहब की घोसियान मस्जिद,दलेल खां मस्जिद,11 बजे  दरगाह आला हज़रत की रज़ा मस्जिद पर नमाज अदा की जाएगी।

Related posts

नवागत मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी ने कहा मंडल में विकास कार्यो में गति लाना उनकी पहली प्राथमिकता ,,   

newsvoxindia

कार्यकर्त्ता पीएम मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए काम करें :  मंत्री सुरेश राणा 

newsvoxindia

उपजा प्रेस क्लब में मनाया गया 74 वां गणतंत्र दिवस ,  एसएसपी अखिलेश चौरसिया रहे मुख्य अतिथि 

newsvoxindia

Leave a Comment