News Vox India
इंटरनेशनलनेशनलमनोरंजन

पेरिस के सैलून तक पहुंचा अमिताभ बच्चन का हेयरस्टाइल,

 

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के हेयरस्टाइल को पेरिस में भी पसंद किया जा रहा है। अमिताभ बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में आए पांच दशक हो गए हैं। अमिताभ सिर्फ भारत में नहीं बल्कि दुनियाभर में भी बेहद लोकप्रिय हैं। अमिताभ के हेयरस्टाइल को बहुत लोग कॉपी करते हैं। अमिताभ के हेयरस्टाइल की शोहरत विदेशों तक पहुंच गयी है। अमिताभ ने इंस्टाग्राम एकाउंट से पेरिस के एक सैलून की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा, कोई पेरिस में था, उसकी तरफ से यह सरप्राइज आया है। उसने सैलून देखा, जिसमें मेरी फोटो लगी थी। हे भगवान, आखिर दुनिया को हो क्या रहा है। अमिताभ बच्चन जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगे। इस फिल्म में अमिताभ ब्रह्मास्त्र के रक्षक की भूमिका में दिखेंगे। यह फिल्म 09 सितंबर, 2022 को पांच भारतीय भाषा हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज होगी।

Related posts

मुझे नायक भूमिका के लिए नहीं मिलता था ऑडिशन- राजकुमार

newsvoxindia

सोमवती अमावस्या आज, बरसेगी शुभ संयोगों में भगवान शिव की कृपा ,जानिए क्या है पूजा का विधान,

newsvoxindia

आज से होलाष्टक प्रारंभ, सिद्ध -साधना का मिलेगा अक्षय फल ,जानिए क्या कहते हैं सितारे

newsvoxindia

Leave a Comment