बरेली : शहर की लोकसभा सीट पर अधिकतर पार्टियां ओल्ड इस गोल्ड की थीम पर टिकट दे रही है। इसी कड़ी में बसपा का नाम भी जुड़ गया है। बसपा भी नवाबगंज से पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार को बरेली लोकसभा सीट से टिकट देने जा रही है। इसकी घोषणा होना अभी बाकी है। पार्टी से जुड़े नेता बताते है कि छोटे लाल गंगवार ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव लड़ना चाहते है। जिसके चलते उन्होंने बसपा में अपनी आस्था दिखाते हुए अपने समर्थकों एक साथ बसपा को ज्वाइन कर लिया है।
मास्टर छोटे लाल शुक्रवार को 2 बजे के आसपास अपने समर्थकों के साथ बसपा कार्यलय पहुंचे और बसपा के दिग्गज नेताओं के सामने अपने समर्थकों के साथ बसपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर मास्टर छोटे लाल गंगवार ने न्यूज वॉक्स से बातचीत करते हुए कहा कि देश में भाजपा लोगों पर अत्याचार और देश की सम्पत्ति बेचने का काम कर रही है ,झूठ पर झूठ भाजपा बोल रही है। हर बात भाजपा की झूठ ही साबित हुई है।
इसलिए उन्होंने सोचा कि बसपा कमजोर वर्गों को साथ लेकर देश ले अलख जगाने का काम कर रही है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा बाबा साहब के बनाये गए संविधान को ख़त्म करने का काम कर रही है।
वहीँ कांग्रेस को छोड़ने के सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस तो खुद प्रदेश छोड़कर जा रही है। मास्टर छोटे लाल की जॉइनिंग के समय जोन कोऑर्डिनेटर ब्रह्मस्वरूप सागर ,राजीव सिंह जिलाध्यक्ष , जगदीश बाबू जी सहित बसपा नेता गुरवचन सिंह पटेल, वेद प्रकाश वाल्मीकि ,पप्पू राना ,देवराज सागर ,नन्द किशोर सागर सहित कई अन्य नेता मौजूद रहे।
महत्वकांक्षा के चलते छोटे लाल गंगवार ने कांग्रेस छोड़ी : कांग्रेस
कांग्रेस के प्रवक्ता राज शर्मा ने कहा कि मास्टर छोटे लाल गंगवार ने टिकट की महत्वाकांक्षा के चलते पार्टी छोड़ी है। उन्हें कांग्रेस ने पूरा मान सम्मान दिया था।
बसपा भाजपा -इंडिया गठबंधन की तरह अनुभवी उम्मीदवार को उतारने के मूड में
भाजपा ने और इंडिया गठबंधन ने अनुभवी लोगों को अपना उम्मीदवार बनाया है। जानकारी के मुताबिक भाजपा के उम्मीदवार छत्रपाल गंगवार के साथ सपा -कांग्रेस गठबंधन के उम्मीदवार भी 60 वर्ष से अधिक आयु के होने के साथ मंत्री पद पर भी काम कर चुके है। बसपा भी इसी राह पर है। बसपा ने भाजपा को अंदरखाने पटखनी देने के लिए गंगवार समाज के प्रत्याशी को उतारने का मन बनाया है। उम्मीद की जाना चाहिए एक दो दिन में बसपा भी छोटे लाल गंगवार के टिकट को हरी झंडी दे देगी।