News Vox India

बरेली पुलिस की गिरफ्त में आये हाईटेक कार चोर , सॉफ्टवेयर की मदद से कुछ ही मिनट में चोरी को देते थे अंजाम 

बरेली | फरीदपुर की पुलिस ने हाईटेक कार चोरो को गिरफ्तार किया है | उनके पास से दो चोरी की कार बरामद की है | पुलिस के मुताबिक पकडे गए चोर बरेली जिले के साथ यूपी के कई जिलों में कार चोरी की बारदात को अंजाम दे चुके है | पकड़े गए चोर एक सॉफ्टवेयर की मदद से कुछ ही मिनट में चोरी को घटना को अंजाम दिया करते थे | इनके गिरोह में अलीगढ और दिल्ली के लोग शामिल है | दरसल पुलिस को फरीदपुर क्षेत्र से कार चोरी होने की शिकायतें मिल रही थी |

Advertisement

पुलिस ने एक मुखबिर और सर्विलांस की मदद से कार चोरो की तलाश शुरू की | इस दौरान पुलिस ने कई लोगो की सीडीआर निकाली | सीडीआर निकालने पर पुलिस को बलबंत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी ग्रीन पार्क बरेली , प्रवेश वर्मा उझानी बदायूं , शेरू पुत्र विजेंद्र  अलीगढ़ , मोनू उर्फ़ हेमंत निवासी दिल्ली  के बारे में इनका फरीदपुर थाना क्षेत्र में लोकेशन मिली | पुलिस को इस दौरान बलबंत और प्रवेश वर्मा के बारे में भुता मार्ग पर होने की सूचना मिली | पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया , जबकि दो लोग इस गिरोह के अभी फरार है |

पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर एक इको कार ,एक एरटिगा कार , दो कोडिंग मशीन , कार के शीशा तोड़ने पर औजार के साथ अन्य सामान भी बरामद किया है | पकड़े गए लोगो पर पहले से ही आपराधिक मुकदमा दर्ज है | एसएसपी रोहित सजवाण ने बताया कि पुलिस ने फरीदपुर थाना क्षेत्र से दो कार चोरो को पकड़ा है | उनकी निशानदेही पर दो कार बरामद होने के साथ  दो कोडिंग मशीन , एक चाबी कटिंग मशीन , पिलास और पेंचकस भी बरामद हुए है | पकड़े गए लोग  बदायूं और बरेली के रहने वाले है | अन्य लोग बदायूं और अलीगढ के रहने वाले है |  यह लोग सॉफ्टवेयर का प्रयोग कर कारों को आसानी से चुरा लिया करते थे | 

Leave a Comment