News Vox India
नेशनलमनोरंजन

पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या , कल पंजाब सरकार ने हटाई थी सुरक्षा 

पंजाब के मानसा जिले में पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला की रविवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई | यह हत्या तब हुई जब सिद्दू मूसेवाला अपने गांव से पांच किलोमीटर की दूरी पर थे | बताया जा रहा है कि मूसेवाला पर मानसा जिले के गांव जवाहरके के पास तीन हमलावरों ने उनपर हमला कर दिया | जब मूसेवाला पर यह हमला हुआ था तब वह अपनी थार गाडी चला रहे थे तभी काली गाड़ी पर सवार दो लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया | इस दौरान 50 से 60 राउंड फायरिंग की गई , फायरिंग के दौरान ने मूसेवाला के सिर पर गोली लगी जिसके चलते मूसेवाला की मौके पर मौत हो गई|
मूसेवाला के साथ दो अन्य लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए | घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है | घटना की जानकारी होते ही पंजाब सहित देश की राजनीति में भूचाल आ गया | मूसेवाला ने कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा था , वह देश विदेश में एक सिंगर के रूप में बेहद प्रसिद्ध थे | हालांकि मूसेवाल ने अपने ऊपर पहले ही हमला होने की आशंका जताई थी |
पंजाब सरकार ने कल ही हटाई  थी सुरक्षा 
 पंजाबी सिंगर सिद्दू मूसेवाला की बीते दिन पंजाब की आप सरकार ने सुरक्षा हटाई थी | आज मुसेवाला की हत्या सरेआम कर दी गई | जानकारी के मुताबिक पंजाब सरकार ने 400 से अधिक लोगों की सुरक्षा को वापस ले लिया था | इस बात की जानकारी पंजाब सरकार ने ट्विटर के द्वारा पब्लिक डोमेन में दी थी | मनजिंदर सिरसा ने घटना पर अपनी नाराजगी जताते हुए मीडिया से कहा कि मूसेवाला की हत्या के लिए भगवंत मान जिम्मेदार है | मान पर कार्रवाई होना चाहिए | कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा कि पंजाब हाथ से निकल रहा है | भगवंत मान को जबाव देना ही होगा | घटना ने पूरे पंजाब को हिला दिया है | उत्तर प्रदेश कांग्रेस सचिव असलम मियां चौधरी ने कहा कि लोकप्रिय पंजाबी सिंगर एवं  कांग्रेस के कद्दावर नेता सिद्धू मूसेवाला की दिनदहाड़े निर्मम हत्या की घटना बेहद दुखद और निंदनीय है। शोक संतृप्त परिजनों के प्रति इस दुःख की घड़ी में मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। पंजाब सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा हटाने का निर्णय उनकी हत्या का एक गंभीर कारण बना। शर्मनाक!पंजाब सरकार उनकी  हत्या की जिम्मेदार है हम पंजाब की आप सरकार की घोर निन्दा करते है।

Related posts

आज लक्ष्मी, गणेश की पूजा पाठ से होगा विशेष लाभ, जानिए कैसे करें पूजा और क्या कहते हैं आपके सितारे,

newsvoxindia

सपा नेता आजम खान को सीतापुर जेल में शिफ्ट करने की खबर ! जाने यह खबर ,

newsvoxindia

रमजान का चांद आया नज़र, 12 मार्च को होगा पहला रोज़ा

newsvoxindia

Leave a Comment