News Vox India
शहर

वार्ड नंबर 42 की गली  लोगो की जिंदगी के लिए बनी नरक , नगर निगम सुध लेने को तैयार नहीं 

 

बरेली : सरकार और प्रशासन की नजरिये से  बरेली स्मार्ट सिटी बन चुका है। यहां सब कुछ चाक चौबंद है।  इसके बावजूद बरेली के कई वार्डो के  विकास की तस्वीर अभी भी धुंधली है।  क्यूंकि यहां अभी भी कई ऐसे वार्ड है जहां विकास होने की तमाम संभावनाएं है पर पस्त हौसलों की वजह से आज भी  लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।  ऐसा ही प्रेमनगर थाना क्षेत्र का  गुलाब नगर का वार्ड नंबर 42  है , इसी वार्ड से वार्ड  58 भी लगा हुआ है। वार्ड नंबर 42  में बीबीएल स्कूल से सटी गली में पिछले एक महीने से यहां के लोगो की जिंदगी नरक बनी है।  रोड़ पर जगह जगह पानी भरे होने से जगह जगह छोटे तालाब बने हुए  है।

Advertisement

 

 

 

गंदगी का अम्बार लगा हुआ है। एक तरफ रोड पर गोबर बह रहा है तो दूसरी तरह सीवर का पानी भी लोगो के मुसीबत बन रहा है।  वार्ड के लोग इस गंदगी में चलने के लिए रोड़ की तलाश भी कर रहे है।   ऐसा भी नहीं मामले की जानकारी सभासद के साथ नगर निगम को नहीं हो।  सबके पास एक ही बहाना है जल्द समस्या हल हो जाएगी। बताया यह भी जाता है कि क्षेत्र में मौजूद डेरियो से निकलता गोबर नालियों को चोक कर रहा है। जिसके चलते धार्मिक स्थल पर जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

 

स्थानीय लोगों के मुताबिक उन्होंने  कई बार मामले की शिकायत पार्षद नितिन से की। लेकिन पार्षद ने भी इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया। हालत यह कि गुलाब नगर में कई स्थानों पर कचरे का ढेर लगा हुआ है। जिससे मच्छर पैदा होने के साथ ही गंभीर बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। पार्षद नितिन ने बताया कि  वार्ड 42   में ट्रंक लाइन पड़ने की वजह से आसपास के क्षेत्र में इस तरह की समस्या आ रही है। ट्रंक लाइन पड़ने के बाद ही इस समस्या से तीन चार दिन में  निजात मिलेगी। पार्षद नितिन का यह भी कहना था सही मामले में यह क्षेत्र से वार्ड नंबर 46 में पार्षद चंद्र प्रकाश गुप्ता के वार्ड के अंतर्गत आता है।

 

 

 

स्थानीय महिला  कल्पना अरोड़ा ने बताया कई बार परेशानी को लेकर सभासद को अवगत कराया गया है लेकिन सभासद इस ओर कोई ध्यान नहीं देते। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को स्कूल ले जाने में होती है।सूरज कश्यप ने बताया कि महीना भर हो गया कभी सफाई होती हैं। यहां  आकर कोई  झांकता तक नहीं।  पता नहीं लोगो को यहां की गंदगी से जाने कब निजात मिलेगी।सुशील कुमार का कहना हैं कि गुलाब नगर के वार्ड 58 में गंदगी को लेकर कई बार शिकायत भी की। लेकिन अभी तक इस समस्या का कोई हल नहीं निकला। अभी भी समस्या जस की तस बनी हुई है।अनस ने बताया नालियों की नियमित सफाई नहीं होने के कारण नालियां जाम हो जाती हैं। सीवर  का पानी सड़कों पर फैल जाता है। जिसकी वजह से आवाजाही में परेशानी होती है।

 

जानिए क्या कहना वार्ड नंबर 42  पार्षद चंद्र प्रकाश गुप्ता का पार्षद चंद्र प्रकाश गुप्ता ने बताया कि काम लगातार चल रहा है। काम के दौरान  बड़े सीवर की लाइन टूट गई , पानी के कनेक्शन को  भी लेना था , इसलिए दूसरी तरफ से जेसीवी से नाला काटा गया। जनता को तीन दिन के अंदर राहत मिल जायेगी उनके प्रयास जारी है। उन्होंने बताया कि समस्या की जड़ डेरियां  है।  नालियों में 15 से 16 ट्राली गोबर नालियों के द्वारा रोज बहाया जा रहा है।

Related posts

दिवाली स्पेशल :राशि के अनुसार करें खरीदारी तो वर्ष भर रहेगी संपन्नता

newsvoxindia

मानसून सत्र के अंतिम दिन अखिलेश ने सपा विधायकों संग किया वाकआउट,

newsvoxindia

आज कृष्ण जन्माष्टमी पर गाय की सेवा और गोपाल की पूजा देगी चमत्कारिक फल ,जानिए क्या कहते हैं सितारे,

newsvoxindia

Leave a Comment