News Vox India
शहर

मंडलायुक्त ने शाहजहांपुर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण , इलेक्ट्रिक बस पर बैठकर शहर का निरीक्षण किया ,

शाहजहांपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अब  मंडल के अधिकारी जिलों में पहुंचकर ना केवल समीक्षा बैठक कर रहे हैं बल्कि विकास कार्यों का निरीक्षण भी कर रहे हैं। इसी के चलते  बरेली की कमिश्नर सेल्वा कुमारी ने शाहजहांपुर में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा और अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने कमिश्नर को नगर निगम के कार्यों का निरीक्षण कराया। इस दौरान उन्होंने  नगर निगम की  नई बिल्डिंग का निरीक्षण करने के साथ अंटा चौराहे पर बन रहे ऑडिटोरियम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चल रहे कामों  की उन्होंने  सराहना  की।

Advertisement

 

दूसरी ओर नगर निगम से चलाई जा रही इलेक्ट्रॉनिक बसों की चार्जिंग का निरीक्षण करते हुए स्वयं बस में बैठकर शहर में निरीक्षण किया। इस दौरान कई प्वाइंटों को चेक करते हुए उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।  मंडलायुक्त ने  शाहजहांपुर -बरेली में शहर की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाने की निर्देश भी दिये है।इस दौरान अधिकारियों द्वारा कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा में उन्होंने सभी कर्मचारियों अधिकारियों की पीठ थपथपाई है।

Related posts

चुनाव से पहले भाजपा नेताओं पर दर्ज मुकदमें होंगे वापस

newsvoxindia

शाहजहांपुर की घटना : मामूली विवाद में 7 साल के बच्चे के गोली मारी , पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। 

newsvoxindia

गुजरात में नई सरकार की तैयारी, ये संभवित नाम मंत्री मंडल में हो सकते है शामिल ,

newsvoxindia

Leave a Comment