News Vox India
यूपी टॉप न्यूज़शहर

Bareilly news:सीएम योगी के जन्मदिन पर  बरेली में बनेगा विश्व रिकॉर्ड , भाजपा के नेता ने यहां की है खास तैयारी ,

 

बरेली | नवाबगंज के सेंथल में इस बार सीएम योगी के जन्मदिन खासतौर पर बनाये जाने की तैयारी है | दरसल सीएम योगी के जन्मदिन पर सैंथल में सबसे ऊंचा केक बनाये जाने की योजना है | यह केक सीएम योगी के जन्मदिन  पर 5 जून को काटा जायेगा | बताया जा रहा है कि यह केक इंडोनेशिया में बनाये गए केक से काफी ऊंचा होगा | सेंथल में केक बनाने के सम्बन्ध में अपनी तैयारी शुरू कर दी है | शरुआती दौर में केक बनाने के लिए स्टील के स्टैंड को तैयार कराया जा रहा है | केक बनाने के लिए स्थानीय बेकर होंगे जो दुनिया का सबसे ऊँचा  केक  बनाये जायेंगे | केक काटने के दौरान गिनीज ऑफ़ वर्ड रिकॉर्ड की टीम मौजूद रहेगी |
आज इस सम्बन्ध में बरेली के एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें आयोजक आमिर जैदी ने सीएम योगी के जन्मदिन पर बनाये जाने वाले केक के सम्बन्ध में जानकारी दी | जैदी ने कहा कि वह भाजपा से प्रभावित है और भाजपा के बैनर तले चुनाव भी लड़ चुके है | यह केक उनकी संस्था वर्ड पीस ट्रस्ट के बैनर तले बनाया जायेगा | यह केक विश्व के सबसे बड़े केक जो इंडोनेशिया 108. 27 फीट का बना था उससे ऊँचा बनेगा और यह सैंथल में बनाया जायेगा | उन्होंने  यह भी कहा कि सीएम योगी का पशु प्रेम जगजाहिर है | यह केक इसी प्रेम को समर्पित रहेगा | वही 2023 में भी पीएम मोदी के जन्मदिन पर सैंथल में बने केक से बड़ा केक बनाया जाएगा |

Related posts

बरेली एसएसपी ने 76 उपनिरीक्षकों के बदले कार्यक्षेत्र ,

newsvoxindia

आज वृश्चिक राशि में चंद्रमा करेगा मंगल ही मंगल -पूजन से प्राप्त होगी अपार समृद्धि ,जानिए क्या कहते हैं सितारे,

newsvoxindia

आज उच्च के चंद्रमा में पूजा पाठ का महत्व रहेगा अत्यधिक ऐसे करें शनिदेव की पूजा तो होगी हर समस्या दूर, जानिए क्या कहते हैं सितारे

newsvoxindia

Leave a Comment