News Vox India
यूपी टॉप न्यूज़शहर

Bareilly news:सीएम योगी के जन्मदिन पर  बरेली में बनेगा विश्व रिकॉर्ड , भाजपा के नेता ने यहां की है खास तैयारी ,

 

बरेली | नवाबगंज के सेंथल में इस बार सीएम योगी के जन्मदिन खासतौर पर बनाये जाने की तैयारी है | दरसल सीएम योगी के जन्मदिन पर सैंथल में सबसे ऊंचा केक बनाये जाने की योजना है | यह केक सीएम योगी के जन्मदिन  पर 5 जून को काटा जायेगा | बताया जा रहा है कि यह केक इंडोनेशिया में बनाये गए केक से काफी ऊंचा होगा | सेंथल में केक बनाने के सम्बन्ध में अपनी तैयारी शुरू कर दी है | शरुआती दौर में केक बनाने के लिए स्टील के स्टैंड को तैयार कराया जा रहा है | केक बनाने के लिए स्थानीय बेकर होंगे जो दुनिया का सबसे ऊँचा  केक  बनाये जायेंगे | केक काटने के दौरान गिनीज ऑफ़ वर्ड रिकॉर्ड की टीम मौजूद रहेगी |
आज इस सम्बन्ध में बरेली के एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें आयोजक आमिर जैदी ने सीएम योगी के जन्मदिन पर बनाये जाने वाले केक के सम्बन्ध में जानकारी दी | जैदी ने कहा कि वह भाजपा से प्रभावित है और भाजपा के बैनर तले चुनाव भी लड़ चुके है | यह केक उनकी संस्था वर्ड पीस ट्रस्ट के बैनर तले बनाया जायेगा | यह केक विश्व के सबसे बड़े केक जो इंडोनेशिया 108. 27 फीट का बना था उससे ऊँचा बनेगा और यह सैंथल में बनाया जायेगा | उन्होंने  यह भी कहा कि सीएम योगी का पशु प्रेम जगजाहिर है | यह केक इसी प्रेम को समर्पित रहेगा | वही 2023 में भी पीएम मोदी के जन्मदिन पर सैंथल में बने केक से बड़ा केक बनाया जाएगा |

Related posts

हाफिजगंज में बिजली विभाग की लापरवाही से हुआ हादसा , दो की मौत , एक गंभीर रूप से झुलसा,

newsvoxindia

गर्मी से मिलेगी राहत, कल से तेज वर्षा के आसार,

newsvoxindia

युवक की गला रेतकर हत्या, पुलिस खुलासे में जुटी,

newsvoxindia

Leave a Comment