News Vox India
शहर

बहेड़ी में ईट से कुचलकर युवक की हत्या , पुलिस हत्यारे की तलाश में जुटी

बरेली | बहेड़ी में सुसराल जाने की बात कहकर घर से निकले एक व्यक्ति की  ईट से कुचलकर हत्या कर दी गई | जैसे ही मामले की जानकारी स्थानीय लोगों को हुई तो हड़कंप मच गया | बताया यह भी जा रहा है मृतक नशे का आदी था और अक्सर घर से बिना बताये चला जाता था | बीते दिन भी मृतक सुसराल जाने की बात कहकर  घर से  गया था | आज मृतक का शव उसके घर से कुछ दूरी पर मिला    |
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | पुलिस के मुताबिक आरिफ पुत्र   इश्तियाक अहमद  (42) वर्ष  निवासी मोहल्ला शेर नगर थाना बहेड़ी जिला बरेली  का शव घर से लगभग 500  मीटर दूरी पर  मोहल्ला  सकलैन नगर में  एडम स्कूल के पास खाली पड़े  प्लॉट में मिला है |
मृतक के  सिर पर दाहिनी तरफ चोट के निशान हैं | मृतक के तीन बच्चे है और वह  मजदूरी का काम करता था|  सूचना पर पुलिस द्वारा  शव  का पंचायत नामा  भर पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम हाउस बरेली भेजा गया है | एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि थाना बहेड़ी के अंतर्गत आरिफ नाम के व्यक्ति का शव एक खाली प्लाट से मिला हैं | मृतक के सिर पर चोट के निशान है | शव को देखकर ऐसा लग रहा है किसी ने आरिफ की हत्या सिर पर हमला करके की है | पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है | इस सम्बन्ध में पुलिस को अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जायेगा | सुबह परिजन आरिफ को ढूंढ रहे थे इसी दौरान मृतक का शव मिला था | जल्द मामले का खुलासा किया जायेगा |

Related posts

हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा आतंकी मुरादाबाद से गिरफ्तार, आतंकी अफगानिस्तान में जाकर कमांडो की लेना  चाहता था ट्रेंनिग,

newsvoxindia

खरमास समाप्त, अब गुंजेगी शहनाईयों

newsvoxindia

यह रील बहुत महंगी , ट्रैफिक रूल तोड़ने पर कटा 1.04 लाख का चालान,

newsvoxindia

Leave a Comment