News Vox India
धर्मशहर

आज सिद्धि योग में चढ़ाएं भोलेनाथ को गन्ने का रस, माता लक्ष्मी होगी प्रसन्न -जानिए कैसा रहेगा आपका दिन,

 

-आज विशेष

आर्थिक लाभ के लिए भगवान भोलेनाथ को गन्ने का रस चढ़ाएं महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।रोग शांति के लिए चंद्रमा मंत्र की कम से कम एक माला का जप करें। मां स्कंदमाता की पूजा आराधना करें।

Advertisement

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत – 2079

शाके – 1944

मास – आषाढ़ मास, शुक्ल पक्ष

दिन – सोमवार

तिथि – पंचमी तिथि

नक्षत्र- मघा नक्षत्र प्रातः 8:42 तक उपरांत पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र

योग – सिद्धि योग

करण – बालव करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

अमृत, का चौघड़िया प्रातः प्रातः 5:21 से 7:05 तक

शुभ का चौघड़िया प्रातः 8:49 से 10:33 तक

चर, लाभ, अमृत,चर का चौघड़िया मध्यान्ह 2:01 से रात्रि 8:28 तक

 

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष-सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। लंबे समय से अटके रोजगार से संबंधित कार्य पूरे होंगे। नौकरी में कोई नया प्रस्ताव मिल सकता है। यात्रा से धन प्राप्त होगा।

वृषभ-कार्यस्थल पर नई जिम्मेंदारी मिल सकती है। समय मध्यम रहेगा। परिस्थिति में पहले से कुछ सुधार होगा। अनजाने में हुई गलती से दुखी होंगे। मन में आलस्य व निष्क्रियता के भाव होंगे।

मिथुन-आपके कार्य की प्रशंसा होगी।कारोबार विस्तार के लिए उपयुक्त समय है। जिस काम को हाथ में लेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। भावनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते है।

कर्क- कई दिनों से अधूरे काम आज पूरे होंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। चित्त प्रसन्न रहेगा। शुभ व अनुकूल समाचार प्राप्त होंगे। परिवार में शुभ प्रसंग होंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा।

सिंह -अपने व्यवहार में नर्मी लाएं। यात्रा के योग हैं। नकारात्मकता हावी होने से निर्णय लेने में विलंभ होगा। आपकी मनमर्जी के कारण नुकसान होने की सम्भावना है।

कन्या -अपनों से व्यवहार कमजोर होगा। व्यापार में नई योजनाओं का शुभारंभ होगा। कार्यक्षेत्र में सामंजस्य जरूरी है। दोस्तों के साथ मनोरंजन आदि में समय व्यतीत होगा।

तुला-साझेदारी में धन का निवेश लाभकारी रहेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति करेंगे। स्थानादि परिवर्तन के योग बनेंगे। स्त्री पक्ष से विरोध का सामना करना पड़ेगा।

वृश्चिक-तकनीकी खराबी के कारण कार्य में समय लगेगा। लापरवाही से कार्यक्षेत्र में समस्या उत्पन्न हो सकती है। व्यस्तता के कारण निजी जीवन में उथल पुथल सम्भव है।

धनु-प्रभावशाली व्यक्तियों से लाभ मिलेगा। संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा। नौकरी में बदलाव होगा। पिता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। पुराने रोगों से परेशान रहेंगे।

मकर-आज भाग्य आपका साथ देगा, जिसके चलते आपकी समस्या का समाधान होगा। परिवार में शुभ प्रसंग के अवसर आएंगे। परिजनों के सहयोग से ही कार्य होगा।

कुंभ-कारोबार में समय व परिस्थिति में सुधार होगा। कम समय में काम को पूरा करेंगे। शुभ समाचार मिलेगा। आपका कोई अपना आपको धोखा दे सकता है।

मीन -समय शुभ व अनुकूल है। सन्तान के वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे। वहीं तेल तिलहन में धन निवेश करते समय सावधानी अवश्य बरतें। घर में शुभ व मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी।

Related posts

शाहजहांपुर में कड़ी सुरक्षा के बीच अदा हुई नमाज , एक दूसरे से  गले लगकर  ईद की दी शुभकामनायें ,

newsvoxindia

भाजपा नेता पर महिला के साथ मारपीट करने का लगा आरोप , पुलिस ने मुकदमा दर्जकर जांच  की शुरु ,

newsvoxindia

भाजपा सांसद संतोष गंगवार के अभिनंदन समारोह में उमड़ा जनसैलाब

newsvoxindia

Leave a Comment