News Vox India
यूपी टॉप न्यूज़शहर

ब्रह्माकुमारी ने  कोरोना काल में मरीजों को नई जिंदगी देने वाले 75 डॉक्टर्स को सम्मानित किया ,

बरेली | कोरोना काल में  मरीजों के लिए रात दिन करने वाले जिले के 75  डॉक्टर्स को आज ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि  ने सम्मानित किया | यह सम्मान समारोह बरेली के आईएमए हॉल में आयोजित हुआ | कार्यक्रम की शुरुआत  आईएमए अध्यक्ष विमल भारद्वाज द्वारा दीप प्रज्वलित करने के साथ हुई  | सम्मान समारोह के दौरान जिले के 75 डॉक्टर्स को ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि की ओर सम्मानित किया गया |  कार्यक्रम के शुरुआत में  माउन्ट आबू से राजयोगी बनारसी बाबू ने डॉक्टर्स को संबोधित किया |  बनारसी बाबू ने अपने ऑनलाइन संबोधन में डॉक्टर्स की व्यवहार की तारीफ की और कहा  कि कोरोना काल जब अपने ही अपनों से दूरी बना रहे थे तब यह डॉक्टर्स थे जो बिना स्वार्थ के मरीजों की सेवा का रहे थे | यह बहुत बड़ी बात थी | उन्होंने कहा की वह इस समय माउन्ट आबू में है उनका मन बरेली आकर डॉक्टर्स को सम्मान करने का था लेकिन ऐसा नहीं हो सका पर मांउट आबू का मौसम डॉक्टर्स के सम्मान से बेहद खुश है यहां बरसात हो रही है | बनारसी बाबू ने  डॉक्टर्स से नियमित योग करने को कहा |
ब्रह्माकुमारी संस्था की संयोजक पार्वती दीदी ने कहा कि  योग से तन मन स्वस्थ होता है | अगर मन सही नहीं होता तो तन खुद ही खराब हो जाता है | इसलिए सभी को योग करना चाहिए | उन्होंने कोरोना काल का जिक्र करते हुए कहा कि कोविड 19 के दौरान भय से ज्यादा लोग मरे , डर इसलिए था की वह सुपर सर्जन को भूल गए | मन शक्तिशाली होता तब दिक्कतें कम होती है | इसलिए मुस्कराना जरुरी है | मुस्कराने से काफी दिक्कतें कम होती है | पार्वती दीदी ने डॉक्टरों से यह भी अपील की वह अपने दिन की शुरुआत मेडिटेशन  करे | भगवान उनकी कुर्सी पर बैठा है | मेडिटेशन से खुद को चार्ज करे  , भगवान से संपर्क बनाये | मेडिटेशन एक दवा है इससे बहुत सारी बीमारियां दूर हो जाती है|
आईएमए अध्यक्ष विमल भारद्धाज ने ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से सम्मान करने पर खुशी जताते हुए धन्यवाद दिया और कहा ऐसे कार्यक्रम समाज के लिए और अधिक काम करने की प्रेरणा देते हैं | वही परमेन्द्र माहेश्वरी ने भी संस्था के सफल आयोजन और डॉक्टर्स के सम्मान के लिए संस्था को धन्यवाद दिया |
कार्यक्रम के अंत में जिले के 75 डॉक्टर्स को कोरोना काल के दौरान सेवाएं देने के लिए सम्मानित किया गया | सम्मान पाने वालों में प्रमुख नामों में आईएमए अध्यक्ष डॉक्टर विमल भारद्वाज , डॉक्टर एमडी छाबड़िया ,डॉक्टर आदित्य माहेश्वरी , डॉ प्रगति अग्रवाल , डॉ अनीता अग्रवाल , डॉक्टर दिनेश अग्रवाल , डॉ सतेंद्र , डॉ एके माहेश्वरी , सौरभ गोयल ,  डॉक्टर गायत्री सिंह , डॉक्टर सीमा माहेश्वरी आदि रहे |

Related posts

सुभाष नगर थाने में महिलाओं के लिए खुला निःशुल्क विधिक सेवा सहायता केंद्र

newsvoxindia

शोभन योग में लक्ष्मी गणेश लगाएं खीर -आंवले का भोग सभी कार्य होंगे सिद्ध ,जानिए  क्या कहते हैं सितारे,

newsvoxindia

बरेली की डेलापीर फल मंडी में फलों के यह है भाव ? देखे यह लिस्ट ,

newsvoxindia

Leave a Comment