News Vox India
धर्मशहर

उच्च का चंद्रमा और वृद्धि योग में भगवान शिव के साथ करें- विष्णु की पूजा ,जानिए क्या कहते हैं सितारे,

 

-आज विशेष

वृषभ राशि में चंद्रमा आज व्याप्त रहेगा ज्योतिष अनुसार इसे उच्च का माना जाता है जो कि व्यापार, पूजा-पाठ व किसी नए कार्य के लिए बड़ा ही शुभ सूचक है।आज वृद्धि योग के साथ एकादशी तिथि भी है ऐसे में भगवान शिव के साथ भोलेनाथ की पूजा भी अत्यंत सिद्ध कारक होगी।आर्थिक लाभ के लिए लाल वस्तु का प्रयोग करें, लाल वस्त्र पहने, और लाल ही वस्तु का दान करें। रोग शांति के लिए सूर्य देव के सम्मुख हनुमान चालीसा का पाठ करें। गुड गाय को खिलाएं।

Advertisement

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत – 2079

शाके – 1944

मास – श्रावण मास, कृष्ण पक्ष

दिन – रविवार

तिथि- एकादशी तिथि

नक्षत्र- रोहिणी नक्षत्र

योग – वृद्धि योग

करण- बालव करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

चर, लाभ, अमृत, का चौघड़िया प्रातः 7:17 से मध्यान्ह 12:24 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 2:06 से 3:49 तक

शुभ, अमृत, चर का चौघड़िया शाम 7: 14 से रात्रि 11:06 तक

 

 

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष -वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है। मकान बदलने से लाभ होगा। झुकना आपको पसंद नहीं है, अत: उचित है कि आप कोई गलती न करें।

वृषभ -अपने कॅरियर को लेकर आप ईमानदार रहें, तभी तरक्की सम्भव है। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं, जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान होगी।

मिथुन-समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल होगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा।स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। सोच विचार कर व्यापार करे अन्यथा अचानक हानि संभावित है।

कर्क-अपने हौसले से ही आप उन्नति करेंगे। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास ‍अधिक करना पड़ेंगे।नए वस्त्र की प्राप्ति सम्भव है। माता पिता को अस्वस्थता रहेगी। आपसी विवाद न करें।

सिंह-कार्यसिद्धि होगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ की संभावना के बीच कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद संभव। आप की गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। बातचीत से कई काम बन जाएंगे।

कन्या-मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। मनमानी न करें अपने से बड़ों की बात व सलाह को ध्यान से सुनें। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज सम्भव है।

तुला -आज यात्रा लाभकारी रहेगी। आप की मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेशादि सफल रहेगा। आज किसी से भी विवाद न करें साथ ही अपने अधिकारों के गलत प्रयोग से भी बचें। कुबुद्धि से हानि संभव है।

वृश्चिक-प्रोफेशन में परिवर्तन की चाहत के बीच उत्तेजना से कार्य बिगड़ सकते हैं। तनाव और चिंता हावी रहने के बीच व्यय वृद्धि होगी। जोखिम न उठाएं। पढ़ाई में रूचि की कमी रहेगी। पैरो में दर्द की वजह से अस्त व्यस्त रहेंगे।

धनु-अपने व्यवसाय को लेकर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।

मकर-कार्यप्रणाली में सुधार होगा। परिवार में पूछ परख कम होगी। भय, चिंता तथा तनाव का माहौल ख़त्म होगा।पिता के साथ आज कल अच्छी घुल मिल रही है। मेहनत अधिक होगी।

कुंभ-आज का दिन महत्वपूर्ण है। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटनादि से बचें। विवाद न करें।धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। नए लोगों से जरा सम्भल कर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण सम्भव है।

मीन -दिन की शुरुआत में आलस महसूस करेंगे। विवाद से बचें। अतिविश्वास हानिकारक सिद्ध होगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। संतों का सानिध्य मिलेगा।

Related posts

सपा ने संजीव यादव को लोकसभा प्रभारी बनाकर दी बड़ी जिम्मेदारी

newsvoxindia

हार के आगे जीत हैं : दोनों हाथ काटने के बाद भी नहीं हारी हार , डीएम ने  युवक का उत्साह देख जारी किया खाद्य लाइसेंस,

newsvoxindia

आंवला की जनता विकास के नाम ही करेगी मतदान , उम्मीदवार बना ले अपना प्लान

newsvoxindia

Leave a Comment