News Vox India
धर्मशहर

विंड चाइम कहां और कैसे लगाएं, जानिए विंड चाइम लगाने से पहले यह बातें ,

विंड चाइम के एक अलग स्वरूप का भारत में प्राचीन काल से ही उपयोग होता आया है। दरअसल, यह बौद्ध संस्कृति की देने है। चायनीज ज्योतिष फेंगशुई में विंड चाइम का बहुत महत्व है। आओ जानते हैं इसके 10 खास चमत्कारिक फायदे।
Advertisement
क्या होती है विंड चाइम : छोटी-छोटी घंटियों के बंच को विंड चाइम कहते हैं। यह कई प्रकार की घंटियों से बनती है। इसीलिए यह कई तरह की वैरायटी में मिलती है। जैसे गोल स्तूप जैसी घंटी, हिन्दू मंदिरों की घंटियों जैसी घंटी या पतली नली वाली। भारी, हल्की, बड़ी, छोटी और रंगीन कई तरह की घंटियां बाजार में मिलती है जिन्हें पवन घंटी भी कहते हैं। इसके आलावा मेटल, क्रिस्‍टल, बांस, लकड़ी और फाइबर के विंड चाइम देखने को मिलते हैं। साथ ही मिट्टी के विंड चाइम भी मौजूद हैं। इनमें बांस और मिट्टी के विंड चाइम की विशिष्‍ट आवाज के कारण आजकल ये बहुतायत प्रयोग किए जा रहे हैं।
कहां लगाएं : 
1. इसे घर के मुख्य दरवाजे, मध्य के दरवाजे या खिड़कियों में लटकाते हैं।
2. फूलों और पक्षियों के साथ भी इनका मधुर रिश्‍ता है। इस कारण लोग बकायदा इसे अपने छोटे से गार्डन और लॉन में छोटे पेड़-पौधों के साथ लगा देते हैं।
3. टैरेस, दरवाजे, गार्डन या फिर लॉन में पेड़-पौधों में लगाकर प्रकृति के मधुर संगीत का मजा ले सकते हैं।
4. हर तरह की विंड चाइम लगाने की दिशा और स्थान अलग अलग होते हैं। जैसे धातु से बनी विंड चाइम हमेशा पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में लगाएं, क्योंकि इन दिशाओं में यह भाग्योदय कराती हैं।
5. पवन घंटी हमेशा सकारात्मकता ही पैदा करती हैं, आप चाहें तो इसे साज-सज्जा के रूप में लिविंग रूम में भी लगा सकते हैं।
6. कांच की बन पवन घंटियां भी घर की शोभा बढ़ा सकती है, लेकिन यह अगर भारी हुई तो मधुर आवाज पैदा नहीं करेंगी।
विंड चाइम लगाने के 10 फायदे :
1. इससे घर के अंदर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है।
2. घर में खुशियों का माहौल बना रहता है और रिश्तों में सुधार होता है। इसकी मधुर आवाज माहौल को खुशनुमा बनाए रखती है।
3. इससे घर में सुख, शांति और संपन्नता आती है।
4. इससे वास्तु दोष मिटता है और भाग्योदय होता है। अगर आप अपना सोया हुआ भाग्य जगाना चाहते हैं तो 6 या 8 रॉड वाली पवन घंटी लाकर घर में लगाएं।
5. इससे घर की सुंदरता बढ़ती है।
6. लकड़ी की बनी पवनघंटी प्राकृतिक दिखने के साथ ही घर-गृहस्थी के मामले में शुभ मानी जाती है। इसे दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना हमेशा शुभ होता है।
7. नाम और पैसे की चाहत हो, तो घर के उत्तर-पश्चिम में पीले रंग की 6 रॉड वाली पवन घंटी लगाएं।
8. इसी प्रकार 2 या 9 घंटि‍यों वाली सेरेमिक की बनी पवन घंटी आपको मान-प्रतिष्ठा और यश प्रदान करती है। इसे घर में दक्ष‍िण-पश्चिम दिशा में लगाना शुभ होता है।
9. अगर अपना सामाजिक दायरा बढ़ाना चाहते हैं, तो सिल्वर रंग की 7 रॉड लगी पवन घंटी को घर की पश्चिम दिशा में लगा सकते हैं।
10. अलग-अलग रंगों वाली रंगबिरंगी पवनघंटी माहौल को खुशनुमा बनाए रखती है और जीवन में खुशियां भर देती हैं।

Related posts

खबर कॉम्पैक्ट।।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामणि की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन,

newsvoxindia

फतेहगंज पश्चिमी में गौरक्षा वन व जल संरक्षण यात्रा का हुआ जोरदार स्वागत।

newsvoxindia

शादी में शामिल होने आई महिला के साथ बलात्कार,मुकदमा दर्ज

newsvoxindia

Leave a Comment