News Vox India
राजनीति

सपा कार्यालय पर मनाया गया  अखिलेश यादव का जन्मदिन , सपाइयों ने कहा हैप्पी बर्थडे अखिलेश भैया ,देखिये वीडियो

बरेली |  समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी का जन्मदिन बरेली समाजवादी पार्टी कार्यालय पर  केक काटकर  धूमधाम से मनाया गया | इस मौके पर सपा कार्यकर्ताओं ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दीर्ध आयु की कामना की | इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि  राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव युवाओं के दिलों की धड़कन है और आज उनका जन्मदिन है हम लोग उनके जन्मदिन पर आज खुशियां मना रहे हैं और स्वयं से यह वादा भी करना चाहिए कि आने वाले निकाय चुनाव – निगम चुनाव में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीत कर राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को उपहार देंगे ,उन्होंने हर कार्यकर्ता को सम्मान से सक्रिय करने का आह्वान किया|

 

महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने भी सभी राष्ट्रीय अध्यक्ष के जन्मदिन की  मुबारक बाद दी, वही पूर्व सांसद प्रवीण सिंह एरन ने सभी कार्यकर्ताओं के  मुबारकबाद दी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जी की दीर्घायु की कामना की, पूर्व विधायक भगवत सरन गंगवार ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सारे मनमुटाव भूलकर आज के दिन यह वादा करें कि समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता एकजुट होकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता संवैधानिक तरीके से जनता की आवाज़ उठाते रहेंगे,
पूर्व विधायक विजयपाल ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश जी सभी को प्रेम करते हैं इसीलिए सभी कार्यकर्ता उनके जन्मदिन पर खुशियां मना रहे हैं हमें जनता की हर समस्या में साथ खड़े रहना है,पूर्व मेयर डॉआई एस तोमर ने कहा कि यह खुशी का मौका है और सबको बधाई दी, इसके पश्चात आर्य समाज अनाथालय आश्रम में  एवं जिला अस्पताल में फल वितरण किया गया,कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व ज़िला अध्यक्ष अगम मोर्य, जिला महासचिव योगेश यादव,  जिला उपाध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, मनोहर पटेल, संजीव यादव, संजीव सक्सेना,गौरव सक्सेना,आदेश यादव, दिनेश यादव,द्रोण कश्यप,अरविंद आनन्द,अमित सिंह, अम्बेडकर वाहनी के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र सोनकर,गौरव  शिव प्रताप यादव,मोहित भारद्वाज, गुरु प्रसाद काले,श्रीमती सुनीता यादव, ब्रजेश श्रीवास्तव,असलम धनतिया, गजेंद्र कुर्मी,भुवनेश यादव,मुकेश,रामोतार, सय्यद फरहान, विशाल कश्यप, सोनू कश्यप, शिवम राज कश्यप, संजीव कश्यप, गोकर्ण यादव,कु सिमरन,रेहान पल्लवी सक्सेना आदि मौजूद रहे |

Related posts

अभिनेत्री जयाप्रदा की बढ़ी मुश्किले, कोर्ट ने एसपी को वारंट तामील करने के दिये आदेश,

newsvoxindia

शाहदाना वली दरगाह पर बीएसपी प्रत्याशी यूसुफ ने चादर पोशी कर जीत की मांगी दुआ,

newsvoxindia

आप विधायकों के दौरे के बाद भाजपा ने गंगा जल से राजघाट को “शुद्ध” किया,

newsvoxindia

Leave a Comment