News Vox India
राजनीति

प्रसपा से सपा करेगी गठबंधन , चाचा को मिलेगा पूरा सम्मान : अखिलेश यादव

akhilesh yadav

इटावा | सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव  ने  एक  बयां  ने सपा और कार्यकर्ताओं में दिवाली की खुशी को दुगना कर दिया है | अखिलेश यादव ने इटावा में मीडिया से बातचीत में कहा है कि चाचा का अपना एक दल है उसे भी साथ लाने का काम करेंगे , उनका पूरा सम्मान होगा , ज्यादा से ज्यादा सम्मान करने का काम समाजवादी लोग करेंगे | यह मै आपको विश्वास दिलाता हूँ | उन्होंने प्रसपा का सपा में विलय के सवाल पर कहा कि विलय होने का सवाल नहीं है | सवाल इस बात का है जब हम चुनाव में जा रहे है जैसा चुनाव में गठबंधन होता है बैसा ही गठबंधन होगा | कोशिश करेंगे की उन्हें भी साथ लिया जाए | 

अखिलेश ने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि  बीजेपी सरकार में महगांई से सब परेशान है, हर चीज में महंगाई है | किसानों नौजवान सब परेशान है, किसानों को खाद्य  तक नही दे पा रही बीजेपी सरकार| सपा सरकार के कामो का उद्घाटन कर रहे है मुख्यमंत्री| वही लखीमपुर की घटना पर कहा कि सरकार के लोग किसानों को गाड़ियों के नीचे कुचल रहे है| सपा लखीमपुर घटना में मारे गए किसानों की याद में स्मृति दिवस मनाएगी , सपा का हर कार्यकर्ता मृतक किसानों की याद में एक दीपक जलायेगा।

Share this story

Related posts

बिग ब्रेकिंग : बसपा के टिकट पर आंवला से आबिद अली लड़ेंगे चुनाव

newsvoxindia

स्मार्ट महिला कार्यक्रम में कांता कर्दम बोली ,हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों की भागेदार 

newsvoxindia

बिथरी ब्लॉक प्रमुख अपनों के ही निशाने पर , दो गुटों की खींचतान ने खिलाड़ियों को दिया मैदान,

newsvoxindia

Leave a Comment