News Vox India

गोवा पुलिस की सूचना पर दो साइबर ठग गिरफ्तार

बरेली | सीबीगंज पुलिस ने गोवा पुलिस की सूचना पर दो साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है | यह साइबर ठग अपने   गैंग के साथ मिलकर  ईमेल हैक करते हैं और हैक किये गये ईमेल को पढ़कर उस व्यक्ति के बारे में सारी जानकारी जुटा लेते है।उसके बाद उस व्यक्ति के जानने वालों से खातों में पैसे ट्रांसफर करवाते है। 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक गोवा पुलिस की सूचना पर  सीबीगंज पुलिस ने शिव कुमार (30 ) पुत्र मनोहर सिंह गंगवार निवासी धनतिया थाना फतेहगंज पश्चिमी , गुलाम गौश  (21 ) पुत्र होशियार अहमद निवासी इस्लामिक स्कूल हरहरपुर मटकली थाना हाफिजगंज जनपद बरेली को  गिरफ्तार किया है। इनके पास से कुछ मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड बरामद हुये हैं।गोवा पुलिस के द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर बताया गया है कि  दोनों व्यक्ति साइबर ठगी के गैंग के सदस्य हैं। यह अपने गैंग के साथ मिलकर ये व्यक्ति ईमेल हैक करते हैं और हैक किये गये ईमेल को पढ़कर उस व्यक्ति के बारे में सारी जानकारी जुटा लेते है।उसके बाद उस व्यक्ति के जानने वालों से खातों में पैसे ट्रांसफर करवाते है। बरेली के रहने वाले इन लोगों के खातों में पैसे आये है। पकड़े  गए लोगों  में से एक व्यक्ति अलग-अलग खातों का प्रबन्धन और उसमें पैसों की निकासी करता था। गोवा पुलिस के द्वारा दोनों व्यक्तियों को गोवा ले जाने के लिये ट्रांजिट रिमाण्ड के लिये  न्यायालय में आज आवेदन किया जायेगा।

Leave a Comment