News Vox India
खेती किसानी

बरेली का किसान नामी गिरामी कॉमर्स कंपनियों पर बेच रहा गाय के गोबर व गौमूत्र से बने उत्पाद ,

बरेली |  किसान के जीवन में पशुओं का  बहुत महत्व है | यही वजह है कि किसान की अर्थव्यवस्था में भी पशु   महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है | बरेली के बिथरी थाना क्षेत्र के तिवरिया गांव के  रहने वाले  25 वर्षीय युवा किसान विजय पटेल है | विजय ने बरेली कॉलेज से स्नातक तक पढाई की है | वह पीएम नरेंद्र मोदी के लोकल फॉर वोकल मुहिम से  भी बेहद प्रभावित है |  यही वजह  है कि  विजय पटेल ने गाय के गोबर और गोमूत्र की मदद से हवन कुंड, धूपबत्ती, साबुन, दंत मंजन, फिनाइल , आँखों की दवा सहित दर्जनों  उत्पाद  बनाये है  | उनकी इस मुहिम से ना केवल वह अच्छी आमदनी कर रहे है बल्कि अपने गांव के कई किसानों को भी रोजगार दे रहे है |

Advertisement

 

 

विजय पटेल अपने गौ विज्ञान अनुसंधान केंद्र द्वारा  गोबर व गोमूत्र से बने उत्पाद देश की नामी-कामर्स कंपनी अमेजॉन के साथ  फिलिपकार्ट पर भी बेच रहे  है। विजय पटेल ने अपने तिवरिया गांव में एक अनुसन्धान केंद्र भी बना रखा है जहां वह अपने बनाये गए उत्पादों से सम्बंधित किसानों को जानकारी देते है ताकि वह भी उनकी तरह सफल हो सके | विजय पटेल ने गौ उत्पादों से जुड़ने से जुड़ी कहानी के बारे में बताया कि एक दिन वह अपने  घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में एक गाय घायल अवस्था में पड़ी थी। उसका इलाज कराया। इसी दौरान खबरों के माध्यम से प्राकृतिक खेती करने का विचार आया और फिर 2017 से तीन साल तक प्राकृतिक खेती की बाद में वर्ष  2020 में देवलापार अनुसंधान केंद्र से ट्रेनिंग ली इसके बाद गौ -मूत्र और गोबर से कई प्रोडक्ट बनाना शुरू कर दिए | वह वर्तमान में गोबर और गोमूत्र से  हवन कुंड, धूपबत्ती, साबुन, दंत मंजन,  जैसे उत्पाद बना रहे है | आज वह अपने उत्पादों से शुरुआत अवस्था में 30 से 50 हजार रूपए प्रतिमाह कमा लेते है | आज विजय पटेल को अपने गौ उत्पादों की वजह से जिले के साथ देशभर में पहचान मिल रही है |

Related posts

प्रगतिशील कृषक शिव दयाल गंगवार को सीएम ने किया सम्मानित

newsvoxindia

Exclusive :होमियोपैथिक दवा से बचाई पंजाब के किसान की कीन्नू की फसल,

newsvoxindia

ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी पर मुकदमा वापस लेने की हुई मांग ,यह है मामला

newsvoxindia

Leave a Comment