बहेड़ी। डीजे पर डांस को लेकर लड़का और लड़की पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए , इस बात से नाराज दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझाया लेकिन कोई हल नहीं निकल पाया। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना क्षेत्र के ग्राम मगरी नवादा निवासी एक युवक की लड़की की खागाई नागर से सकरस स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आई थी।
बताया जाता है कि जयमाला के कार्यक्रम के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर लड़का और लड़की पक्ष के कुछ लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान उन लोगों के बीच जमकर मारपीट हुई। बात बढ़ने पर दुल्हन ने शादी करने से ही इंकार कर दिया जिसपर लोगों ने दोनों पक्षों के लोगों को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बन पाई। डोनोइस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर दुल्हन द्वारा शादी से इंकार किए जाने पर बारात बेरंग वापस लौट गई।