News Vox India
यूपी टॉप न्यूज़शहरशिक्षा

फर्जी दस्तावेज लगाकर भर्ती करने की कोशिश कर रहे दो युवक गिरफ्तार , पुलिस मामले की जांच में जुटी ,

बरेली : सेना में फर्जी दस्तावेज के द्वारा भर्ती होने की कोशिश कर रहे दो युवकों  को आर्मी इंटेलिजेंस ने गिरफ्तार किया है। यह दोनों युवक आगरा से भर्ती के लिए पहुंचे थे।  पूर्व में भी दोनों युवकों ने सेना में भर्ती होने का प्रयास किया था। इस बार दोनों युवकों ने सेना में भर्ती के लिए नाम ,पता धर्म बदलकर भर्ती होने  की कोशिश की लेकिन बायोमैट्रिक फिंगर प्रिंट लेने के दौरान सेना ने पकड़ लिया। जांच के बाद आरोपियों को थाना कैंट पुलिस को कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि युवकों के बायोमैट्रिक फिंगर प्रिंट लेने पर पता चला कि दोनों युवक पूर्व में भी सेना की भर्ती देख चुके हैं।
  सेना अधिकारियों द्वारा दोनों से पूछताछ में पाया गया कि दोनों षड़यंत्र करके नाम पता व धर्म बदलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर दोबारा भर्ती देख रहे हैं। सेना अधिकारियों ने दोनों युवकों को कैंट पुलिस को सौंपा है। कैंट पुलिस के साथ आर्मी इंटेलीजेंस जांच में जुटी है। पकड़े गए युवकों में एक का असली नाम अरुन खान है, जिसने अपना असली नाम छिपा कर धर्मराज नाम से दस्तावेज लगाए हैं। दूसरे युवक ने अपना नाम रंजीत सिंह बताया है। रंजीत सिंह 2021 में मोनू चौधरी नाम से सेना में भर्ती के लिए आ चुका है।
एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि कैंट थाना क्षेत्र के अंतर्गत जाट रेजिमेंट में अग्निवीर योजना के तहत भर्ती हो रही थी। उसमें दो व्यक्ति पकड़ में आये थे जिसमें एक का नाम अरुण खान  दूसरे का नाम पाल सिंह उर्फ़ मीनू सिंह है।  दोनों आगरा के कंदोली के रहने वाले है।  दोनों व्यक्ति जाली दस्तावेज के आधार पर सेना में भर्ती होने की कोशिश कर रहे थे। बायोमैट्रिक आइडेंटिफिकेशन  वेरिफिकेशन के दौरान दोनों को पकड़ा गया था।  इसमें एक व्यक्ति अरुण खान उसका फर्जी नाम धर्मराज है उस नाम से भर्ती होने की कोशिश कर रहा था। वही पाल सिंह नाम का व्यक्ति रंजीत सिंह नाम से भर्ती होने की कोशिश कर रहा था। दोनों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है आखिर इन लोगों ऐसा क्यों  किया  है।

Related posts

  धनिया – प्याज सहित  कई सब्जियों के दामों में आई है कमी  ,  बरेली के डेलापीर सब्जी मंडी में यह है भाव ,

newsvoxindia

विश्व पर्यावरण दिवस: जल, जंगल और जमीन को बचाने के लिए वृक्षारोपण जरुरी  : धर्मपाल सिंह

newsvoxindia

जयप्रदा की बड़ी मुश्किलें एक और मामले में अदालत से एनबीडब्ल्यू वारंट जारी,

newsvoxindia

Leave a Comment