News Vox India
धर्मशहर

आज ब्रह्म योग में भोलेनाथ का गंगाजल से करें अभिषेक होगा शीघ्र लाभ, जानिए क्या कहते हैं सितारे,

 

-आज विशेष

आज ब्रह्म योग है इस युग में पूजा पाठ का अक्षय फल मिलता है। आज भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक करें। शीघ्र लाभ होगा।आर्थिक उन्नति के लिए मसूर गुड तांबा, लाल कपड़ा, का दान करें और सूर्य मंत्र की कम से कम एक माला का जप करें। रोग शांति के लिए सूर्य नारायण के सम्मुख हनुमान चालीसा का पाठ करें जल में रोली, गुड, लाल पुष्प, डालकर सूर्य भगवान को अर्ध्य दे।

Advertisement

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत – 2079

शाके – 1944

मास – श्रावण मास, शुक्ल पक्ष

दिन – रविवार

तिथि – दशमी तिथि

नक्षत्र- अनुराधा नक्षत्र

योग – ब्रह्म योग

करण – तैतुल करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

चर, लाभ,अमृत का चौघड़िया प्रातः 7:22 से मध्यान्ह 12:21 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 2:01 से 3:40 तक

शुभ,, अमृत, चर, का चौघड़िया शाम 6:59 से रात्रि 11:01 तक

 

पंडित मुकेश मिश्रा

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष -काफी समय से रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। किसी व्यावसायिक लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। नए काम मिलेंगे। किसी पुरानी व्याधि से परेशानी बढ़ सकती है। लापरवाही न करें। निवेश लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।

वृषभ- नए अनुबंध हो सकते हैं। सुख के साधनों पर व्यय होगा। शारीरिक कष्ट की आशंका है। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।

मिथुन- ऐश्वर्य के साधन सहज ही प्राप्त हो सकते हैं। नए मित्र बनेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कोर्ट-कचहरी व कार्यालयों में अटके काम में गति आएगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। चिंता बनी रहेगी।

कर्क- किसी पुराने रोग के उभरने की आशंका प्रबल है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। दुष्टजनों से सावधान रहें।

सिंह- आय के साधनों में वृद्धि होगी। प्रयास भरपूर करें। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

कन्या- निवेश आदि में जल्दबाजी न करें। धोखा खा सकते हैं। प्रतिद्वंद्वी परेशान कर सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। किसी बड़े सौदे से बड़ा लाभ हो सकता है। बेरोजगारी दूर होगी। प्रमाद न करें।

तुला- धन प्राप्ति सुगम होगी। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य को अधिक लगन से कर सकेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। छोटी-मोटी मनोरंजक यात्रा हो सकती है।

वृश्चिक-धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में तनातनी हो सकती है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रह सकता है। किसी आवश्यक कार्य में विलंब होने से चिंता तथा तनाव रहेंगे।

धनु-पुराने किए गए प्रयासों का फल अब मिलेगा। सामाजिक सेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। किसी बड़े कार्य को करने की प्रबल इच्छा जागृत होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

मकर-घर-परिवार में अतिथियों का आगमन होगा। व्ययवृद्धि होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में निरंतरता बनी रहेगी। नए मित्र बनेंगे। संपर्कों का लाभ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा।

कुंभ – प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यस्तता रहेगी।

मीन -यात्रा में विशेष सावधानी रखें। चोट व रोग से बचें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। बेवजह विवाद हो सकता है। आवश्यक व महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा।

Related posts

राजूदास का बरेली में विवादित बयान कहा भारत में रहने वाले सभी सनातनी हिन्दू

newsvoxindia

इश्क से बेहतर चाय है : इस स्लोगन से चाय के पीने वालों की बड़ी संख्या, जानिए कौन है इस चाय के दुकान के मालिक

newsvoxindia

बरेली शहर के लाइफ आर्ट एक्सपर्ट : विशेष कुमार योग से लोगों की जिंदगी में भर रहे खुशियां ,

newsvoxindia

Leave a Comment