News Vox India
धर्म

महर्षि कश्यप जयंती पर शहर में  धूमधाम से निकाली शोभा यात्रा

बरेली : महर्षि कश्यप जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सुभाष नगर क्षेत्र के वीर भट्टी काली मंदिर से कश्यप परिवार की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ निकली यात्रा में ऋषि की झांकी सजी थी। शोभायात्रा काली मंदिर से प्रारंभ होते हुए शहर का भ्रमण करने के बाद काली मंदिर पर ही यात्रा का समापन किया जाता हैं। गुरुजी रमेश कश्यप के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप,महापौर उमेश गौतम,कैंट विधायक संजीव अग्रवाल शामिल रहे।

Advertisement

 

 

 

 

 

कार्यक्रम के आयोजक व प्रदेश अध्यक्ष राकेश कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया पिछले 10 वर्षों से कश्यप परिवार की ओर से शोभायात्रा भव्य तरीके से निकल जा रही है। इस शोभायात्रा में सभी समाज के लोग हर्षोल्लास के साथ अपनी भागीदारी देते हैं। वही आर के कश्यप ने कहा महर्षि कश्यप की जयंती के उपलक्ष्य में क्षेत्र में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। जिसमें समाज के लोगों नें सहभागिता की जगह -जगह लोगों ने फूलों की वर्षा करके स्वागत किया। इस दौरान राजीव कश्यप, रोहित कश्यप,सचिन,कश्यप नरेंद्र कश्यप, आर के कश्यप,हरिओम कश्यप,पंकज कश्यप, अशोक कश्यप, हनी सिंह, नीलू कश्यप,संतोष कश्यप, विमल कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

आज शुभ योग में भगवान विष्णु की पूजा-उपासना करेगी बुद्धि- विवेक जागृत ,जानिए क्या कहते हैं सितारे

newsvoxindia

देखिये यह पंचांग , यह समय हो सकता है आपके लिए बेहतर ,

newsvoxindia

आज ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर भगवान नारायण की बरसेगी पूर्ण कृपा ,जानिए क्या कहते हैं सितारे,

newsvoxindia

Leave a Comment