News Vox India
धर्म

सूर्य देव के सम्मुख करें हनुमान चालीसा का पाठ बरसेगी कृपा, जानिए, क्या कहते हैं सितारे

ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा

ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा

-आज विशेष

 आर्थिक उन्नति के लिए मसूर गुड तांबा, लाल कपड़ा, का दान करें और सूर्य मंत्र की कम से कम एक माला का जप करें। रोग शांति के लिए सूर्य नारायण के सम्मुख हनुमान चालीसा का पाठ करें जल में रोली, गुड, लाल पुष्प, डालकर सूर्य भगवान को अर्ध्य दे।

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत – 2078

 शाके – 1943

 मास – कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष

दिन – रविवार

तिथि – तृतीया तिथि

नक्षत्र-  जेष्ठा नक्षत्र

योग – अतिगंड योग

करण –  गर करण 

किसी भी शुभ कार्य का समय 

चर, लाभ,अमृत का चौघड़िया प्रातः 7:51 से मध्यान्ह 11:56 तक 

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 1:17 से 2:39 तक

शुभ,, अमृत, चर, का चौघड़िया शाम 5:22 से रात्रि 10:18 तक

 जानिए आज का अपना राशिफल

मेष -काफी समय से रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। किसी व्यावसायिक लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। नए काम मिलेंगे। किसी पुरानी व्याधि से परेशानी बढ़ सकती है। लापरवाही न करें। निवेश लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा।

वृषभ- नए अनुबंध हो सकते हैं। सुख के साधनों पर व्यय होगा। शारीरिक कष्ट की आशंका है। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।

 मिथुन- ऐश्वर्य के साधन सहज ही प्राप्त हो सकते हैं। नए मित्र बनेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कोर्ट-कचहरी व कार्यालयों में अटके काम में गति आएगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। चिंता बनी रहेगी। कर्क- किसी पुराने रोग के उभरने की आशंका प्रबल है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। दुष्टजनों से सावधान रहें। सिंह- आय के साधनों में वृद्धि होगी। प्रयास भरपूर करें। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल लाभ देगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कन्या- निवेश आदि में जल्दबाजी न करें। धोखा खा सकते हैं। प्रतिद्वंद्वी परेशान कर सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। किसी बड़े सौदे से बड़ा लाभ हो सकता है। बेरोजगारी दूर होगी। प्रमाद न करें। तुला- धन प्राप्ति सुगम होगी। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति से मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य को अधिक लगन से कर सकेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। छोटी-मोटी मनोरंजक यात्रा हो सकती है। वृश्चिक-धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में तनातनी हो सकती है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्‍य का पाया कमजोर रह सकता है। किसी आवश्यक कार्य में विलंब होने से चिंता तथा तनाव रहेंगे। धनु-पुराने किए गए प्रयासों का फल अब मिलेगा। सामाजिक सेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। किसी बड़े कार्य को करने की प्रबल इच्छा जागृत होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। मकर-घर-परिवार में अतिथियों का आगमन होगा। व्ययवृद्धि होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में निरंतरता बनी रहेगी। नए मित्र बनेंगे। संपर्कों का लाभ मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। कुंभ – प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यस्तता रहेगी। मीन -यात्रा में विशेष सावधानी रखें। चोट व रोग से बचें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। बेवजह विवाद हो सकता है। आवश्यक व महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा।

Related posts

आज प्रीति योग में करें भगवान गणेश की पूजा -होगी समृद्धि की बरसात ,जानिए, क्या कहते हैं सितारे

newsvoxindia

Horoscope Today: Astrological prediction for June 22, 2022 -कारोबार में विशेष लाभ के लिए आज शोभन योग में गाय को खिलाएं हरा चारा ,जानिए क्या कहते हैं सितारे,

newsvoxindia

Horoscope Today: रवि- पुष्य योग में सूर्य की उपासना करेगी रोगों को दूर ,जानिए कैसा रहेगा आपका दिन,

newsvoxindia

Leave a Comment