News Vox India
धर्मयूपी टॉप न्यूज़

रमजान स्पेशल : दरगाह से जारी किया हुआ रमज़ान का कलेंडर, 2 अप्रैल को देखा जाएगा रमज़ान का चाँद,

 

मोहम्मद आदिल 

बरेली |  इस साल मुक़द्दस रमज़ान 3 या 4 अप्रैल से शुरू हो रहे है। मुल्क भर में 2 अप्रैल को रमज़ान का चाँद देखा जाएगा। रमज़ान मज़हब-ए-इस्लाम का 9वॉ महीना है। जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है। इसी कड़ी में आज दरगाह प्रमुख हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान (सुब्हानी मियां) व सज्जादानशीन मुफ्ती अहसन रज़ा क़ादरी (अहसन मियां) ने दरगाह से हर साल जारी होने वाला सालाना (वार्षिक) मरकज़ी रेहान-ए-मिल्लत कलैंडर व रमज़ान की जंत्री (समयसारिणी) जारी कर दी। कलैंडर में रमज़ान में इफ्तार व सहरी का वक़्त के अलावा मुसलमानों के साल भर में होने वाले त्योहार व देश भर में होने वाले प्रमुख उर्स की तारीख बतायी गयी है।

calendar

 

मुफ्ती सलीम नूरी ने बताया कि एहतियात बतौर सहरी के आखिरी वक़्त से तीन-चार मिनट पहले सहरी कर ले और इफ्तार के वक़्त में दो-तीन मिनट का और इंतेज़ार कर ले तो बेहतर है। आगे कहा कि सहरी और इफ्तार का वक़्त सिर्फ बरेली के लिए है। अन्य ज़िलों,प्रदेश व देश के लोग अपने वक़्त के अनुसार सहरी व इफ्तार करें।वही दरगाह के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने बताया कि इस साल सबसे छोटा पहला रोज़ा 14 घंटे का और सबसे बड़ा आखिरी रोज़ा 14 घण्टे 51 मिनट का होगा। पहली सहरी और आखिरी सहरी में 34 मिनट का वही पहले इफ्तार और आखिरी इफ्तार में 17 मिनट का अंतर रहेगा। दूसरी तरफ दरगाह से जारी कैलेंडर को दुनिया भर के अकीदतमंदों को डाक व सोशल मीडिया के माध्यम से भेजा जा रहा है।

दरगाह आला हज़रत सरपरस्त (प्रमुख) हज़रत मौलाना सुब्हान रज़ा खान साहब (सुब्हानी मियां) की ओर से जारी जंत्री के अनुसार 👉 रोजा 👉अंग्रेजी तारीख़ 👉 सहरी का आख़िरी वक्त – इफ्तार का वक्त।

1. 03 अप्रैल – सुबह 4:36 बजे – शाम 6:36 बजे

2. 04 अप्रैल – सुबह 4:35 बजे – शाम 6:37 बजे

3. 05 अप्रैल – सुबह 4:33 बजे – शाम 6:37 बजे

4. 06 अप्रैल – सुबह 4:32 बजे – शाम 6:38 बजे

5. 07 अप्रैल – सुबह 4:31 बजे – शाम 6:39 बजे

6. 08 अप्रैल – सुबह 4: 30 बजे – शाम 6:39 बजे

7. 09 अप्रैल – सुबह 4:28 बजे – शाम 6:40 बजे

8. 10 अप्रैल – सुबह 4:26 बजे – शाम 6:40 बजे

9. 11 अप्रैल – सुबह 4:25 बजे – शाम 6:41 बजे

10. 12 अप्रैल –  सुबह 4:23 बजे – शाम 6:42 बजे

11. 13 अप्रैल – सुबह 4:22 बजे –  शाम 6:43 बजे

12. 14 अप्रैल – सुबह 4:21 बजे – शाम 6:44 बजे

13. 15 अप्रैल – सुबह 4:20 बजे – शाम 6:44 बजे

14. 16 अप्रैल – सुबह 4.19 बजे – शाम 6:44 बजे

15. 17 अप्रैल – सुबह 4:18 बजे – शाम 6:44 बजे

16. 18 अप्रैल –  सुबह 4:17 बजे – शाम 6:45 बजे

17. 19 अप्रैल – सुबह 4.16 बजे – शाम 6:46 बजे

18. 20 अप्रैल – सुबह 4:15 बजे –  शाम 6:46 बजे

19. 21 अप्रैल –  सुबह 4:14 बजे – शाम 6:47 बजे

20. 22 अप्रैल –  सुबह 4:12 बजे – शाम 6:47 बजे

21. 23 अप्रैल – सुबह 4:12 बजे – शाम 6:48 बजे

22. 24 अप्रैल – सुबह 4:11 बजे – शाम 6:49 बजे

23. 25 अप्रैल – सुबह 4:10 बजे – शाम 6.49 बजे

24. 26 अप्रैल – सुबह 4:09 बजे – शाम 6:50 बजे

25. 27 अप्रैल –  सुबह 4:08 बजे –  शाम 6:50 बजे

26. 28 अप्रैल – सुबह 4:07 बजे –  शाम 6:50 बजे

27. 29 अप्रैल – सुबह 4:06 बजे – शाम 6:51 बजे

28. 30 अप्रैल – सुबह 4:05 बजे – शाम 6:51 बजे

29. 01 मई – सुबह 4:04 बजे – शाम 6:52 बजे

30. 02 मई – सुबह 4:02 बजे – शाम 6:53 बजे

Related posts

शराब पीकर लड़ने वाले पांच पुलिसकर्मी सस्पेंड ,

newsvoxindia

बदायूं एसएसपी की प्रेस वार्ता: वारदात वाले दिन साजिद बहुत परेशान था

newsvoxindia

देवी लक्ष्मी की मेष और धनु राशि के जातकों पर है विशेष नजर , सभी जाने अपना राशिफल,

newsvoxindia

Leave a Comment