News Vox India
धर्मनेशनलशहर

देवी लक्ष्मी की मेष और धनु राशि के जातकों पर है विशेष नजर , सभी जाने अपना राशिफल,

आचार्य महेश शिवा , सहारनपुर वाले

Advertisement
,

दैनिक राशिफल 6 अक्टूबर 2023,

मेष राशि –
आज का दिन उत्साह से भरा हुआ होगा। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में बड़े लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। परिवार के साथ समय बहुत ही आनंद पूर्वक व्यतीत होगा। मानसिक उलझनों का सामना करना पड़ सकता है।

 

 

वृषक राशि –
दिन सामान्य रहेगा। विदेश में व्यापार करने लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित होगा। बेवजह की जोखिम लेने से बचें। क्रोध एवं वाणी पर पूरी तरह से नियंत्रण रखने की आवश्यकता है अन्यथा किसी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।

 

 

मिथुन राशि –
दिन सामान्य रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। भाई बंधुओं के साथ संबंधों में मिठास आएगी। बेवजह की बहस या मुद्दों में पड़ने से बचें।

कर्क राशि –
दिन सामान्य रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। आर्थिक लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। नौकरी एवं व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन बेहतरीन साबित होगा।

सिंह राशि –
आर्थिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायक साबित हो सकता है। लेकिन पारिवारिक मामलों में आज का दिन चिंता से भरा रहेगा। व्यवसाय में तरक्की की योग बनते दिखाई दे रहे हैं। लोगों के मामलों में बेवजह की दखल देने से बचें।

 

 

कन्या राशि –
आज का दिन कठिनता से भरा होगा। आर्थिक मामलों में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जीवन साथी के साथ मतभेद हो सकता है। वाणी व क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

 

 

तुला राशि –

दिन सामान्य रहेगा। मन थोड़ा विचलित रह सकता है। आर्थिक लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन शुभ फलदायक है। स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि –
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। अगर आप अपने व्यापार को बढ़ाना चाहते हैं तो आज का दिन उसके लिए अच्छा है।स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

धनु राशि –
आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आने वाला है।अपनी बातों को प्रभावशाली ढंग से लोगों के सामने रखने में सफल होंगे। बैंकिंग,टीचिंग व मीडिया कर्मियों के नौकरी में तरक्की के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। आर्थिक लाभ के योग बनते दिखाई दे रहा है। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।

मकर राशि –
दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक वृद्धि के नए रास्ते खुलेंगे। परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पराक्रम के साथ परिस्थितियों का सामना करेंगे।

कुंभ राशि –
दिन खुशहाल रहेगा। नौकरी में तरक्की की योग बनते दिखाई दे रहे हैं। अधिकारियों और बड़े लोगों से संपर्क बनेगा। परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।

मीन राशि –
दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में लाभ होंगे। वाहन खरीदने के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। भाई से मतभेद हो सकता है।आज आप अपने व्यवहार से कई लोगों को प्रभावित करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

Related posts

पत्नी को बुलाने गए युवक का शव तालाब से बरामद , परिजनों ने युवक के ससुराल जनों पर जताया शक , 

newsvoxindia

आर्य समाज अनाथालय प्रंगरण में  मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस,

newsvoxindia

महानगर कॉलोनी के घर में घुसकर चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार ,

newsvoxindia

Leave a Comment