News Vox India
यूपी टॉप न्यूज़शहर

 छज्जा गिरने से महिला की मौत, कई घायल

बरेली : बरेली में एक दर्दनाक हादसा हो गया यहां पर छज्जा गिरने से एक ही परिवार की एक महिला की दबकर मौत हो गई जबकि चार गंभीर घायल हो गए। घायलों को अलग-अलग निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

Advertisement

 

 

 

बरेली के भमौरा थाना क्षेत्र के भुड़िया देवचरा में आज सुबह लगभग 9:00 बजे के करीब एक ही परिवार के 5 लोग दरवाजे पर बने छज्जे के नीचे बैठे हुए थे , उस समय बारिश हो रही थी तभी छज्जा भरभराकर गिर गया। इस हादसे में छज्जे के नीचे बैठी 35 वर्षीय सुधा पत्नी अर्जुन सिंह की मौत हो गई , जबकि 43 वर्षीय संजू देवी पत्नी सुखबीर सिंह, 22 वर्षीय आकाश पुत्र सुखबीर सिंह, 7 माह की उन्नति पुत्री आकाश और 17 वर्षीय विकास पुत्र सुखवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

 

 

इस हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों की सहायता से छज्जे के नीचे दबे लोगों को निकाला गया। सभी घायल संजू देवी , आकाश , उन्नति और विकास को परिवार के लोगों ने अलग-अलग निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने सुधा देवी के शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम को भेजा।

Related posts

मीरगंज में बस रोककर हेल्पर का अपहरण , पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

newsvoxindia

पांचाल प्रदेश की लीलोर झील के पास प्यास लगने पर जब पांडव हुए थे बेहोश !

newsvoxindia

सिविल जज पर लगा दुर्व्यवहार करने का आरोप

newsvoxindia

Leave a Comment