News Vox India
राजनीति

कांग्रेस की सरकार बनी तो 20 लाख बेरोजगार युवाओं को देंगे नौकरी: प्रियंका गांधी

मुरादाबाद में प्रियंका गांधी जनसभा को संबोधित करती हुई

सागर रस्तोगी

मुरादाबाद । कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव ओर यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को  मुरादाबाद के बुद्धि विहार मैदान में प्रतिज्ञा रैली को  संबोधित किया । प्रियंका गांधी अपने तय कार्यक्रम के अनुसार उन्हे  सुबह 11 बजे तक जनसभा को सम्बोधित करना था  हालांकि उनका आगमन  2 बजे दोपहर हो सका ।

बाद में प्रियंका गांधी के साथ  भूपेश बघेल मुख्यमन्त्री  छत्तीशगढ़ , आराधना मिश्रा, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी, प्रदेश महासचिव तौकर आलम, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, नेशनल शूटर पूनम पंडित सहित कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने मंच साझा किया,  इसके बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने उपहार देकर प्रियंका का  स्वागत किया।

प्रियंका गांधी ने 

 अपने संबोधन में कहा  कि मुरादाबाद  मेरी ससुराल है यहां के लोगों से मेरा भावनात्मक रिश्ता है काफी समय बाद आई हूँ उसके लिए माफी चाहती हूं माफ कर दीजिये। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा मेरी शादी के समय मुरादाबाद में हवाई अड्डे बनने और उद्योग धंधों को और विकसित करने का काम उनके पिता राजीव गांधी और मनमोहन सिंह की सरकार ने किया। लेकिन भाजपा सरकार ने सब चौपट कर दिया। साथ ही प्रियंका ने कहा कि नोटबंदी और जीएसटी से उद्योग बंद हो गए हैं।

 औद्योगिकीकरण की गति पर ब्रेक लगा, और मुरादाबाद के लोगों को भाजपा सरकार ने छला है।  यह सरकार अंधेर नगरी बनाती है और राजा चौपट है उन्होंने टीईटी पेपर लीक होने की बात कर युवाओं और नौजवानों की नब्ज पकड़ी। उन्होंने महिलाओं की मुश्किलें गिनाकर कहा महिलाएं रोजगार न मिलने पर घरों में बरतन साफ कर परिवार का पेट पाल रही हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए  कहा एक महिला उनसे चार साल मिलने को तरस गई, लेकिन वह नहीं मिले ,  उनके पास अमीरों और उद्योग पतियों से मिलने का समय है।  प्रियंका गांधी ने जनता से सरकार और जन प्रतिनिधियों से अपने हक के लिए सवाल उठाने के लिए कहा।  उन्होंने  यह भी कहा कि आज उत्तर प्रदेश में माफिया राज है । आश्चर्य नहीं कि किसी दिन सांस लेने पर भी रोक सरकार लगा दे,  जिसके बाद प्रियंका गांधी ने अपनी प्रतिज्ञा गिनाई कहा यह प्रतिज्ञा है घोषणा नहीं,यह सच्चाई है ।  प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो बीस लाख युवाओं, बेरोजगारों को नौकरी दी जाएगी। उन्होंने सात सौ किसानों के शहीद होने पर प्रधानमंत्री के शोक न जताने पर भी घेरा।  उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों के विरोध में मरने वाले किसानों के लिए पीएम ने कोई संवेदना व्यक्त नहीं  की ,साथ ही लखीमपुर खीरी पर प्रियंका ने कहा कि मैं  पीड़ित परिवार के लोग से मिली हूँ उनका कहना है कि उन्हे मुआवजा नही न्याय चाहिए। उन्होंने केंद्र सरकार में मंत्री के गाड़ी से किसान की मौत पर सजा और माफी की बजाय वह किसानों को मुंह चिढ़ाते हुए घूम रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को इंसाफ और न्याय चाहिए, साथ ही उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जी का एक हवाई जहाज़ जिसमे वो सफर करते हैं 8 हज़ार करोड़ का है। किसानों का गन्ना भुगतान सिर्फ 4 हज़ार करोड़ का है। माफ नही हो रहा। उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ पर किसानों के हित के लिए कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने लखीमपुरखीरी का जिक्र कर सरकार को घेरा।  प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनीं तो न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी मिलेगी। महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए आह्वान किया!  उन्होंने कहा मुरादाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने का खोखला वादा किया गया। मुरादाबाद स्मार्ट सिटी नही बना। बना तो स्मार्ट मीटर। ओर स्मार्ट लूट। महिलाओं को लुभाते हुए कहा की वो आगामी विधानसभा चुनाव में  चालीस फीसदी सीटें महिलाओं को देंगी! उन्होंने कहा कि यहां पर बलात्कार होते हैं। महिलाओं का शोषण हो रहा है। कोई आपकी आवाज नही उठा रहा। कांग्रेस आपको 40 प्रतिशत दे रही है। हम बनेंगे आपकी आवाज ।  महिलाएं सशक्त बनेंगी तो समाज सशक्त होगा! उन्होंने महिलाओं और लड़कियों से सीधा संवाद किया कहा अपनी हकुक के लिए लड़िये। खुद सशक्त बनिये। आखिर में प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि में जल्द दोबारा आऊंगी ओर अबकी बार मेरे पति मेरे साथ होंगे।

Share this story

Related posts

विधानसभा सत्र के बाद होंगे यूपी में निकाय चुनाव : धर्मपाल सिंह 

newsvoxindia

मां- बेटी ने मंदिर में पढ़ी नमाज तो साम्प्रदायिक माहौल बिगाड़ने के आरोप में गई जेल,

newsvoxindia

जब राम की बात करते हैं तो देश की संपूर्ण विरासत की बात होती है :स्वामी चिन्मयानंद

newsvoxindia

Leave a Comment