News Vox India
नेशनलराजनीतिशहर

बिहार में कैसी शराबबंदी :  छपरा में जहरीली शराब पीने से अब तक  39 की मौत , सीएम नीतीश ने लोगों को शराब कांड के लिए बताया जिम्मेदार ,

छपरा :  शराबबंदी वाले  बिहार अब तक  जहरीली शराब पीने से 39 लोगों की मौत हो चुकी है।    घटना से शासन प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।  कई लोग अस्पताल में भर्ती है जहां जहरीली शराब के शिकार हुई लोगों का इलाज चल रहा है।  घटना से बिहार  राजनीति में भूचाल आया हुआ है।  नीतीश सरकार  विपक्षियों निशाने पर है।   बिहार के सारण जिले के इसुआपुर थाना क्षेत्र के गांव डोयला गांव में    बीते दिन जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हुई थी।

Advertisement

 

ग्रामीणों के अनुसार शराब पीने के बाद से कई लोगों तबियत बिगड़नी शुरू हुई तो कुछ लोगों को उल्टियां आने के साथ आंखो से देखना बंद  हो गया।  कई अस्पताल पहुंचने से पहले दुनिया को छोड़ कर चले गए। कुछ लोगों  से मिलने से कई की जिंदगियां बच गई। पुलिस प्रशासन ने मृतकों के  शवों को  कब्जे में लेकर शवों पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  जिला प्रशासन ने घर घर जाकर प्रभावित लोगों की तलाश शुरू कर दी ताकि पीड़ितों को इलाज मिल सके।

 

वही सीएम  नितीश कुमार के  विवादित बयान से  विपक्षियों को और आक्रामक होने का मौका दे दिया।  नीतीश ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सीएम नितीश ने छपरा शराबकांड के लिए लोगों को जिम्मेदार बताया है। उन्होंने कहा की जो शराब पीयेगा तो वह मरेगा ही ,उन्होंने यह भी कहा कि शराबबंदी कानून से  लोगों को फायदा हुआ है।  कुछ लोगों ने शराब पीना  भी बंद कर दिया है।

Related posts

राहुल गांधी  मुसलमानों से जुड़े मुद्दे पर बात नहीं करते :  मौलाना शहाबुद्दीन

newsvoxindia

जे एंड ए ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में हुआ युवाओं की उड़ान कार्यक्रम का आयोजन

newsvoxindia

ऑटो लिफ्टर गैंग का खुलासा , दो सगे भाई समेत चार गिरफ्तार ,

newsvoxindia

Leave a Comment