बरेली : शाही थाना क्षेत्र में एक महिला की हत्या करके उसके शव को खेत में जलाने का प्रयास किया गया। लेकिन सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अधजली हालत में कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया। पुलिस ने मृतिका के परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू दी है। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ,एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र मिश्र ने तमाम फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे ।और स्थानीय पुलिस से को जल्द से जल्द मामले के खुलासे के भी निर्देश दिए। जानकारी के मुताबिक शाही थाना क्षेत्र के खेउ की गोटिया में आज 35 वर्षीय भीमवती पत्नी नेपाल सिंह का शव घर से 300 से 400 मीटर की दूरी पर एक खेत में जली हुई हालत में मिला था। ग्रामीणों ने तड़के सुबह से ही जैसे ही गांव में भीमवती का शव पड़ा देखा तो मामले की सूचना शाही पुलिस को दी।
हालांकि मौके पर मृतिका के सुसरालजन भी पहुंचे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों ने महिला के बारे में भी जानकारी जुटाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भीमवती की हत्या की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने महिला के पति पर हत्या का आरोप लगाया। महिला के परिजनों ने पुलिस को बताया कि भीमवती को उसका पति प्रताड़ित किया करता था , उसने ही भीमवती की हत्या की है। पुलिस ने मृतिका के परिवार की तहरीर पर मामला दर्जकर अपनी जांच शुरू कर दी है।
मृतिका के भाई हिम्मत राम पुत्र नत्थू लाल निवासी दुनकी थाना शाही ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि भीमवती का पति उसके चाल चलन पर शक करता था। आज उसे भीमवती के गांव के एक खेत में जला शव पराली में पड़े होने की सूचना मिली थी। एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि थाना शाही के खेउ की गोटिया में एक महिला का शव अधजला हालत घर से 300 से 500 मीटर की दूरी पर पड़ा मिला है। महिला के परिजनों ने महिला के पति पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने पूर्व में भी महिला को पति द्वारा प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला के परिजनों से मिली शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।