News Vox India
खेती किसानीनेशनलयूपी टॉप न्यूज़शहर

उत्तर प्रदेश की सीमाओं में  पड़ोसी राज्यों से नहीं आ सकेंगे गौवंशी , सूबे में लागू हुई राज्याज्ञा : मंत्री धर्मपाल सिंह 

यूपी के सात मंडलों में पशुओं की आवाजाही पर रोक ,
Advertisement

बरेली : यूपी सरकार के पशुधन  दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने  मवेशियों  फैलने वाली लम्पी  चर्म रोग पर  सर्किट हाऊस में एक  प्रेस वार्ता की।  प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कोविड 19 की तरह ही  पशुओं में भयंकर रोग फ़ैल रहा है। इस रोग को सरकार पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ही रोकना चाहती है। उत्तर प्रदेश में यह रोग आने से पहले गुजरात , राजस्थान , हरियाणा , पंजाब , उत्तराखंड ,दिल्ली ,मध्य प्रदेश में भयंकर रूप से फ़ैल चुका है। लम्पी  से उत्तर प्रदेश के करीब 15 जिले प्रभावित है। वही उत्तर प्रदेश के सात मंडल में झाँसी ,आगरा ,अलीगढ , मेरठ ,सहारनपुर , मुरादाबाद , बरेली,  सहित बिजनौर आदि प्रभावित है। सीएम के निर्देश है इस रोग को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आगे नहीं बढ़ने दिया जाए। इसके लिए पशुओं की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है।

देखिये यह वीडियो :

https://youtu.be/DUkZAF0BaM0

 

उत्तर प्रदेश के पडोसी प्रदेश जैसे मध्य प्रदेश , गुजरात ,हरियाणा , पंजाब ,उत्तराखंड ,राजस्थान ,दिल्ली से पशु उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश नहीं कर पाएंगे , इसके लिए राज्याज्ञा जारी कर दी गई है।  ऐसे मुख्यमंत्री योगी जी के आदेश है। उत्तर प्रदेश में नुमाइश ,पशु बाजार ,अग्रिम आदेश तक प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा पश्चिम से पूर्व की ओर आने वाले वाहन गौवंशी , मैथ वंशी पशुओं को प्रतिबंधित रखा गया गया है।  पुलिस पशु चेक पोस्ट बनाकर  चेक करने का काम करे इस तरह के उनके द्वारा निर्देश दिए गए है। उत्तर प्रदेश में इस रोग को नियंत्रित करने के लिए एक कंट्रोल रूम बनाया गया है।

 

 

सरकार ने अख़बारों में दिया यह विज्ञापन

गौशाला में होगा सबसे पहले वैक्सीनेशन :
मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया कि लम्पी रोग के सम्बन्ध में मंडलायुक्त के साथ एडीजी जोन से उनकी बात हुई है। वह अपने स्तर से काम करेंगे।  वही डीएम बरेली को भी एक डेडिकेटिड हॉस्पिटल बनाने को कहा ताकि प्रभाविय पशुओं को लाकर वहां इलाज हो सके। मंत्री धर्मपाल ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने निर्देशित किया है कि सबसे पहले गौशालाओं में वैक्सीनेशन किया जाएगा। 29 अगस्त से 3 सितम्बर तक मिशन मोड़ में यह अभियान चलाया जाएगा । पशु विभाग के अधिकारीयों को नामित किया गया है। वह दौरा करेंगे।

किसानों के लिए यह है हेल्पलाइन :
पशुपालन विभाग ने लम्पी को देखते हुए हेल्प नंबर जारी किये है।  यह  हेल्पलाइन नंबर 18001805141 , 0522 -2740992 ,7880776657 है। इन  नंबरों पर किसान अपनी  समस्याओं का समाधान पा सकता है।

सूबे में लम्पी से लड़ने के लिए भरपूर वैक्सीन : 
मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया है कि उत्तर प्रदेश के पास 17 लाख 50 हजार वैक्सीन है। और जरुरत के मुताबिक वैक्सीन आ जाएंगी।  प्रदेश में वैक्सीन का अभाव नहीं होगा। गौशालों में धुंआ लगाने का भी प्रबंध होगा ताकि मच्छर पशुओं के आसपास नहीं बैठे।

Related posts

मारपीट के मामले मे पुलिस ने चार पर लिखा मुकदमा, रास्ते को लेकर दोनों पक्षों में है विवाद,

newsvoxindia

बहेड़ी में नकाबपोश बदमाशों ने लाखों रूपए की डैकती को दिया अंजाम , घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद 

newsvoxindia

एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण , परखी व्यवस्थाएं 

newsvoxindia

Leave a Comment