News Vox India
यूपी टॉप न्यूज़राजनीतिशहर

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को  सफल बनाने के लिए शाहनवाज आलम ने ली बैठक 

यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं से पहुंचने की अपील
बरेली।  भारत जोड़ो न्याय यात्रा के संबंध मे जिला काँग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मिर्ज़ा अशफाक सकलैनी की अध्यक्षता मे एक मीटिंग का आयोजन किया गया  जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे उत्तर प्रदेश काँग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज आलम ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ,24 – 25 फरवरी को मुरादाबाद, संभल, अलीगढ़ ,बुलंदशहर, आगरा मे आ रही है इस यात्रा को सफल बनाने के लिये बरेली मण्डल से  भारी संख्या में  24 फरवरी को  मुरादाबाद पहुँचना है। यात्रा के सम्बन्ध में अल्पसंख्यक कांग्रेस बरेली मण्डल के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर अल्पसंख्यक समाज की भागीदारी अधिक संख्या मे सुनिश्चित करने के संबंध में दिशा निर्देश  भी दिए।
अल्पसंख्यक कांग्रेस बरेली मंडल की तैयारी बैठक में प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश चेयरमैन  शाहनवाज आलम साहब, जिला कांग्रेस कमेटी बरेली के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष व बरेली मंडल प्रभारी अनवर अनीस, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अखलाक अहमद,अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मोहम्मद हसनैन अंसारी, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव व बरेली के जिला प्रभारी फरीद खान, अल्पसंख्यक कांग्रेस बरेली के जिला चेयरमैन कमर गनी, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव आसिफ अली, अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश सचिव मजहर अली, महानगर अल्पसंख्यक कांग्रेस के महानगर चेयरमैन आफताब आलम अंसारी,बदायूं अल्पसंख्यक के जिला चेयरमैन हाजी नुसरत अली, पीलीभीत अल्पसंख्यक कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सिद्दीक  अहमद उस्मानी, शाहजहांपुर अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिला चेयरमैन सईद अंसारी, शाहजहांपुर अल्पसंख्यक काग्रेस महानगर अध्यक्ष अफजल हुसैन, असलम अंसारी, नसीम अख्तर,जिला काँग्रेस बरेली के उपाध्यक्ष जुनैद हसन ऐडवोकेट,जिला प्रवक्ता राज शर्मा,जिला महासचिव ऋषि पाल सिंह,अल्पसंख्यक काँग्रेस के जिला उपाध्यक्ष असलम अंसारी,शफ्फाक खान,मैदान शाह मियाँ ,फहीम खान,आमिर खान,जिला महासचिव इरफान मलिक,सेवा दल अध्यक्ष अवनीश बख्शी टोनू ,कोषाध्यक्ष क़मरूद्दीन सैफी आदि मौजूद रहे।

Related posts

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेशाध्यक्ष अजय राय ने की बैठक,

newsvoxindia

हमें गांधी -लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए : डीएम  शिवाकांत द्विवेदी

newsvoxindia

सोने के साथ चांदी भी चमकी , यह है आज के भाव,

newsvoxindia

Leave a Comment