News Vox India
शहर

रैन बसेरों के लिए सरकार ने दिया  33 लाख का बजट  , कमिश्नर ने रैन बसेरों का जायजा लेकर दिए आवश्यक निर्देश

खबर सोर्स : सूचना विभाग 

Advertisement

बरेली :  दिसंबर के सर्द मौसम में  निर्धन और बेसहारा लोगों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रैन बसेरे कंबल और अलाव की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में आज  कमिश्नर संयुक्ता समद्दार ने अधिकारियों के साथ रैन बसेरों का जायजा लिया।  बरेली में नगर निगम, बरेली द्वारा 07 महत्वपूर्ण स्थानों पर  रैन बसेरों की व्यवस्था की गयी है।  यह रैन बसेरे  हरून नगला शेल्टर होम,  अयूब खॉ चौराहा, – छोटी बिहार, – बाकरगंज,-बदायूँ रोड, – प्रेम नगर ,  सैदपुर हॉकिंस में  है, जिसमें से 20 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था भी की गयी हैं।कमिश्नर संयुक्ता ने  सभी बेसहारा निर्धन लोगों को कंबल मुहैया कराएं और अलाव की व्यवस्था कराने के निर्देश दिए हैं। कमिश्नर ने बताया कि कंबल खरीद में स्थानीय बुनकरों और उत्पादकों को ध्यान में रखकर खरीदारी की जा रही है। इससे की रोजगार की भी स्थानीय स्तर पर बढ़ावा मिल सके। गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। इससे वोकल फॉर लोकल को भी बढ़ावा मिलेगा। शहर में फुटपाथ, रेलवे स्टेशन, रोडवेज बसअड्डे और सार्वजनिक स्थानों पर सर्दी से ठिठुरने वाले गरीबों को रैन बसेरे में ठहराने और उनकी समुचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

सार्वजनिक स्थानों पर जलाएं अलाव
कमिश्नर ने नगर आयुक्त समेत अफसरों को निर्देश दिए कि वह शहर के सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था करें। शहर के ऐसे चौराहे जहां लोग रात में इकट्ठे होते हैं। रिक्शा चालक व अन्य बेसहारा लोग चौराहों पर रहते हैं। सर्दी से बचाव के लिए ऐसे सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की समुचित व्यवस्था कराएं।

सभी रैन बसेरे एक्टिव रहने के निर्देश 
शहर में रैन बसेरा को एक्टिव करने के निर्देश दिए गए हैं। ठंड के मौसम में कोई भी व्यक्ति सड़क पर सोता मिला तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। ऐसे बेसहारा लोगों को रैन बसेरा तक पहुंचाएं। रैन बसेरों की साफ सफाई रखें। बिस्तर गंदे ना हो।वहां रहने वाले लोगों की समुचित सुविधाओं का ध्यान रखा जाए।बरेली में शीत लहर से 33 लाख धनराशि प्राप्त हुई  है। जनपद में 27 रैन बसेरों की व्यवस्था की गयी है, 104 महत्वपूर्ण स्थानों पर अलाव की व्यवस्था व 7500 कम्बल वितरण का लक्ष्य रखा गया है।बदायूँ में शीत लहर के दृष्टिगत 350 क्षमता के 20 रैन बसेरो, 85 महत्वपूर्ण स्थानों पर अलाव की व्यवस्था तथा 6000 कम्बल वितरण का लक्ष्य रखा गया है।जनपद पीलीभीत में 16 रैन बसेरों, 30 महत्वपूर्ण स्थानों पर अलाव की व्यवस्था एवं 5600 कम्बल वितरण का लक्ष्य रखा गया हैं।जनपद शाहजहाँपुर में 19 रैन बसेरों, 32 महत्वपूर्ण स्थानों पर अलाव की व्यवस्था व 6000 कम्बल वितरण का लक्ष्य रखा गया हैं।

Related posts

खबर कॉम्पैक्ट :क्योलड़िया थाने में शराब पीकर हंगामा करने वाला हेड कांस्टेबल चेतन सिंह निलंबित,

newsvoxindia

डीएम ने महिला जिला अस्पताल में परखी व्यवस्थाएं , बीते दिन बच्चा वार्ड में लगी थी आग,

newsvoxindia

भाजपा  सरकार में सपा नेताओं पर दर्ज हो रहे है फर्जी मुकदमें – भगवत शरण 

newsvoxindia

Leave a Comment