News Vox India
यूपी टॉप न्यूज़शहर

सम्पत्ति में बंटवारा नहीं हो इसलिए  पति ने दूसरी पत्नी की थी हत्या , हत्यारोपी गिरफ्तार 

कमलेश शर्मा 
यूपी के शाहजहाँपुर में एक पति ने सनसनीखेज  घटना को अंजाम दिया है। पति ने अपनी ही पत्नी की सिलबट्टे से कुचल कर हत्या इसलिए कर दी क्यूंकि वह नहीं चाहता था कि उसकी  सम्पत्ति दो पत्नियों के बच्चों के बीच  |  मृतिका पिंकी के  परिवार वालो का आरोप है कि उनकी बेटी को लोग बांझ होने का ताना मारते थे जबकि  उसका पति अपनी पत्नी का गर्भपात करवा देता था | दूसरी तरफ उनकी बेटी मां बनना चाहती थी | पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है हालाँकि घटना से क्षेत्र में दहसत माहौल बना हुआ है |
जानकारी के मुताबिक  मृतिका पिंकी बच्चे को जन्म देना चाहती थी, जबकि पति इसके लिए तैयार नहीं था। पहले भी वह उसका तीन बार गर्भपात करवा चुका था। इसी बात पर दोनों में विवाद होता रहता था। एसपी एस आनंद, एएसपी सिटी ने भी मौका मुआयना कर घटना की जानकारी ली  है | शाहजहांपुर के  सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव चौहनापुर निवासी पिंकी (38) हरिकांत त्रिपाठी की दूसरी पत्नी थी। हरिकांत की पहली पत्नी की काफी समय पहले बीमारी से मृत्यु हो गई थी। पहली पत्नी से हरिप्रकाश के दो बेटे हैं। उन्हीं दोनों बेटों और पिंकी के साथ हरिप्रकाश दिल्ली के फरीदापुर इलाके में रह रहा था। हरिकांत दिल्ली में प्रापर्टी डीलिंग का काम करता है। जहां से शनिवार को पति-पत्नी गांव आए थे।
सोमवार रात करीब 11 बजे हरिकांत और पिंकी पूर्णागिरी देवी मां के दर्शन करके लौटे थे। मंगलवार तड़के करीब चार बजे हरिकांत ने परिवार के लोगों और पड़ोसियों को सूचना दी कि रात में घर में घुसे चोरों ने पिंकी की हत्या कर दी। इतना सुनते ही लोगों की भीड़ लग गई। कमरे में पिंकी का शव पड़ा हुआ था। सिर और चेहरा बुरी तरह से कुचला हुआ था। सूचना पाकर सुबह करीब आठ बजे थानाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल कर पति को ही हिरासत में ले लिया। इसके बाद एसपी एस आनंद, एएसपी सिटी संजय कुमार, सीओ सदर अखंड प्रताप सिंह गांव पहुंचे और मामले की जानकारी की। मृतका की मां और भाई ने बताया कि पिंकी मां बनना चाहती थी, लेकिन हरिकांत ने पिंकी का तीन बार गर्भपात करा दिया, इसी वजह से हरिकांत ने ही पिंकी की हत्या की है, वहीं मौके पर मिले साक्ष्यों के आधार पर भी पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

Related posts

भाजपा को निकाय चुनाव में संगठन तंत्र को बूथ स्तर पर मजबूत करने से मिली सफलता : दुर्विजय सिंह शाक्य

newsvoxindia

EXCLUSIVE : साहब झंडा खरीद लो , केवल 10 रूपए में है। 

newsvoxindia

नहर में पड़ी मिली भाजपा नेता की मोटरसाइकिल

newsvoxindia

Leave a Comment