News Vox India
यूपी टॉप न्यूज़शहर

गुरुजनों के मार्गदर्शन से जिंदगी को मिली एक नई दिशा : सिटी मजिस्ट्रेट राजीव पांडेय

बरेली | देश में आज गुरुपूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है | हर कोई अपने गुरु को याद करके उनके प्रति आभार व्यक्त कर रहा है | बरेली में नगर मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात राजीव पांडेय ने गुरु पूर्णिमा के मौके पर अपने गुरुओं को याद किया और अपनी सफलता का क्रेडिट अपने गुरुजनों को दिया | मजिस्ट्रेट राजीव पांडेय सूबे में कई जगहों पर तैनात रहे है उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कई ऐसी घटनाओं को अपनी समझदारी और अनुभवों से रोका है जिनको रोकना  बहुत  ही मुश्किल होता है |
सिटी मजिस्ट्रेट राजीव पांडेय ने बताया  कि भारतीय संस्कृति में गुरु महत्वता पहले से पहले से वर्णित है | गुरु को भगवान से ऊपर दर्जा दिया गया है | मेरे जीवन में भी गुरु का महत्त्व है | बिना गुरु के जीवन में सफल होना मुश्किल है | मेरे जीवन में मुझे  जो शिक्षा प्राइमरी स्कूल , कॉलेज , डिग्री कॉलेज में दी गई जिस वजह से मै इस पद पर आसीन हुआ | गुरु पूर्णिमा पर मै सभी गुरुओं को शुभकामनाएं देता हूँ | मेरे जीवन में वनस्पति विज्ञान के डीन श्री अरविन्द दुबे का विशेष योगदान रहा जिनके वजह से मै इतनी ऊंचाई तक पहुंच पाया , आज भी मै उनसे बात करता हूँ और वर्षो से उनसे लगातार मेरा संपर्क बना हुआ है |
राजीव पांडेय ने यह भी बताया कि उनकी शुरूआती शिक्षा मथुरा में हुई | उनके पिता के आर इंटर कॉलेज में लेक्चरार थे | वहां अमरनाथ पब्लिक स्कूल से  उनकी  प्रारंभिक शिक्षा प्रारंभ हुई है | इसके  बाद उनके पिता का उनके गांव के एक स्कूल में ट्रांसफर हो गया था | वहां उन्होंने कक्षा 6 से 8 तक गांव में ही शिक्षा प्राप्त की | वह अपने समय में मेधावी छात्र रहे जिससे वजह से उन्हें स्कॉलरशिप भी मिली | जीआईसी इटावा से उन्होंने कक्षा 8 से 12 तक शिक्षा प्राप्त की | 12 वीं के बाद बीएससी अजीत कॉलेज से  टॉप किया  बाद में इसी कॉलेज से एमएससी भी की  | बाद में  बीएड  तिलक कॉलेज  औरिया से किया |   यूनिवर्सिटी में उनकी जिले में तीसरी पोजीसन थी |

Related posts

लखीमपुर खीरी जाते हुए अखिलेश यादव लिए गए हिरासत में

cradmin

आज सिद्धि योग में भगवान विष्णु की पूजा आराधना से खुलेंगे उन्नति के द्वार,जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे,

newsvoxindia

तहसील समाधान दिवस में एसडीएम और सीओ ने सुनी शिकायतें

newsvoxindia

Leave a Comment