News Vox India
खेल

जडेजा की CSK से अनबन – करे पुराने पोस्ट्स डिलीट,


भारतीय टीम के स्टार रविन्द्र जडेजा की धोनी और CSK दोनों से अनबन की खबरे आ रही है .. तो

Advertisement
क्या CSK से अलग हो जाएंगे रवींद्र जडेजा…? शनिवार को यह सवाल फिर उठा। क्योंकि जडेजा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से CSK से जुड़ी सभी पोस्ट डिलीट कर दी हैं। इतना ही नहीं, 33 साल के इस ऑलराउंडर ने CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को इस बार सोशल मीडिया पर बर्थ-डे भी विश नहीं किया। जडेजा और धोनी अच्छे दोस्त माने जाते रहे हैं।

इंस्टाग्राम से CSK से जुड़ी पोस्ट हटाने के बाद जडेजा सोशल मीडिया में ट्रेंड करने लग गए। ऐसे में मीडिया में उनके और फ्रेंचाइजी के बीच अनबन की खबरें फिर चलने लगीं। इस बारे में में फ्रेंचाइजी और जडेजा की तरफ से कोई बयान नहीं है। IPL-15 में जडेजा को CSK का कप्तान बनाया गया था। तब महेंद्र सिंह धोनी ने टीम की कप्तानी छोड़ी थी। लेकिन, जडेजा अचानक मिली कप्तानी की जिम्मेदारी को ढंग से संभाल नहीं पाए। उनकी कप्तानी में टीम एक के बाद एक मैच हारने लगी। वह 8 में से 6 मैच हार गई थी। ऐसे में जडेजा ने बीच सीजन में ही कप्तानी छोड़ दी और धोनी दोबारा कप्तान बन गए।

Related posts

जानिए आईपीएल की राह में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड क्यों बन रहा है रोड़ा ,

newsvoxindia

पिता की मेहनत को बेटी ने कांस्य में बदला , बढ़ाया पदक दिलाकर देश का मान,

newsvoxindia

लम्पी से लड़ेगी यूपी सरकार की टीम 9 : धर्मपाल सिंह 

newsvoxindia

Leave a Comment