News Vox India
धर्म

नवरात्र लाइव : घर घर मां शैलपुत्री का हुआ आगमन , हर तरफ माहौल हुआ भक्तिमय ,

बरेली |  चैत्र नवरात्र का आज पहला दिन है | मान्यताओं के अनुसार पहला दिन माँ शैलपुत्री का होता है | मां के स्वागत के भक्त कई दिन पहले से ही अपनी तैयारी शुरू कर देते है | नवरात्र के पहले दिन को देखते हुए श्रद्धालु सुबह से मंदिर पहुंचने लगे थे | शहर के मुख्य  नव दुर्गा मंदिर (नौ देवी मंदिर )में सुबह से मंदिरो में श्रद्धालओं का ताँता लगा हुआ था | लोग मां की पूजा अर्चना करके मां का आशीर्वाद लेना चाहते थे | हालांकि सभी  घरों में मां के दरवार भी सजाये गए है ऐसे  लोग घर में ही पूजा अर्चना करके मां का आशीर्वाद लेने की कोशिश कर रहे है | नौ देवी मंदिर को शहर का प्राचीन मंदिर  भी बताया जाता है |

Advertisement

 

शहर के माँ काली मंदिर में भी नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ देखी  गई | यहाँ सुबह से ही लोग देवियों के दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे | श्रद्धालओं ने बताया कि वह नवरात्रि के मौके पर जरूर काली मंदिर पहुंचते है | यहां मां से जो मांगते है वह सब कुछ मिलता है | आज का दिन इसलिए भी विशेष हो जाता है क्योंकि आज से हिन्दू वर्ष की भी शुरुआत हो रही है |

Related posts

चतुर्थी को चांद देखने से लगता है कलंक !

newsvoxindia

छठ महोत्सव के चारों दिन रहेंगे शुभ संयोग

newsvoxindia

वास्तु टिप्स: चाहते हो मां लक्ष्मी की कृपा, तो सुबह उठकर करो ये पांच काम।

newsvoxindia

Leave a Comment