News Vox India
धर्मनेशनलशहर

अमृत सिद्धि योग में होगा पंचदीपोत्सव का शुभारंभ, मिलेगा लक्ष्मी का वरदान, -दिवाली पूजन से मिलेगी अपार संपन्नता

-धनतेरस से लेकर दिवाली, अन्नकूट व भाई दूज तक रहेगा अत्यंत मंगलकारी योगों का समागम,

Advertisement

-सौभाग्य व आपसी प्रेम को मिलेगा बढ़ावा, आरोग्य व खुशहाली से झूम उठेगा पूरा देश

ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा

 

बरेली। पंच दीपोत्सव का उल्लास बाजार में छाने लगा है। खुशियां द्वार पर दस्तक दे रही हैं। देवी लक्ष्मी के स्वागत के लिए लोग बंदनवार, कमल पुष्प आदि के खरीदारी तेजी से कर रहे हैं। बाजार में सजे लक्ष्मी -गणेश लोगों के क्लेश हरने को तैयार है। आभूषणों ,बर्तनों का बाजार भी चमक बिखेर रहा है। ऑटो कारोबार भी रफ्तार भर रहा है। तमाम योग व ग्रहों के संयोग भी इस बार पंच दीपोत्सव को मंगलमय बना रहे हैं। दीपोत्सव की शुरुआत ही अमृत सिद्धि योग और हस्त नक्षत्र से हो रही है‌। यह संयोग उत्तम स्वास्थ्य और धन वर्षा के कारक माने गए हैं।

 

धनतेरस: धनतेरस के दिन बाजार पर मां लक्ष्मी और भगवान धनवंतरी की खूब कृपा बरसेगी। हस्त नक्षत्र और अमृत सिद्धि योग मे किए गए हर कार्य का चौगुना फल प्राप्त होगा। धनतेरस के दिन सोना- चांदी खरीदना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके अलावा लोग वाहन, भूमि व मकान आदि का भी क्रय करते हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा के अनुसार चंद्रमा और बुध कन्या राशि में गतिशील रहेंगे। ऐसे में चंद्र और बुध का संगम, योग, आपके जीवन में अच्छी किस्मत और सौभाग्य लायेगा। आप एक शानदार और समृद्ध जीवन की तरफ आगे बढ़ सकते हैं। इसके अलावा अमृत सिद्धि योग का इस दिन पडना किसी वरदान से कम नहीं है। क्योंकि भगवान धन्वंतरी भी अमृत कलश लेकर के धनतेरस के दिन ही प्रकट हुए थे। ऐसे में यह योग बहुत ही कल्याणकारी साबित होगा।

 

 

धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त
-चर लाभ अमृत का चौघड़िया प्रातः 7:38 से मध्यान्ह 11:53 तक

-शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 1:18 से 2:42 तक

-शुभ, अमृत,चर का चौघड़िया शाम 5:32 से रात्रि 10:18 तक

 

अशुभ समय
शाम 4:07 से 5:32 तक
दीपदान का शुभ मुहूर्त
शाम 6:30 से रात्रि 7:30 तक

 

 

दीपावली पर हस्त और चित्रा नक्षत्र का संगम देगा अपार संपन्नता

इस बार छोटी दीवाली(रूप चौदस) और दीपावली एक एक ही दिन 24 अक्टूबर को मनाई जाएगी। पूरे दिन चतुर्दशी व्याप्त रहने के बाद शाम 5:26 से अमावस्या तिथि प्रारंभ हो जाएगी हस्त नक्षत्र चित्रा नक्षत्र का संगम इस दीपावली पर रहेगा यह दोनों नक्षत्र संपन्नता के कारक माने गए हैं इन नक्षत्रों में दीपावली की पूजा होगी हस्त नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा है अब वही चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल है इसलिए इस बार दिवाली का पूजन संपन्नता, वैभवता, और जीवन में अनेकों खुशहाली लाएगा साथ ही नक्षत्र में पूजा करने से महालक्ष्मी की कृपा भक्तों पर खूब बरसेगी।

 

 

 

दिवाली पूजन का मुहूर्त

दीपावली लक्ष्मी पूजा मुहूर्त- शाम 5:17 मिनट से रात
08:16 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 :19 मिनट से दोपहर 12:05 मिनट तक

अमृत काल मुहूर्त – सुबह 08:40 मिनट से 10:16 मिनट तक

विजय मुहूर्त- दोपहर 01:36 मिनट से 02:21 मिनट तक

निशीथ पूजा मुहूर्त
मध्य रात्रि 11:05 से 1: 23 तक माता लक्ष्मी प्रादुर्भाव समय

 

 

25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण
25 अक्टूबर को प्रातः 4:29 से ही सूतक दोष की शुरुआत हो जाएगी। सूतक काल में पूजा- अर्चना, भोजन बनाना, भोजन करना निषेध माना गया है ।वैसे तो ग्रहण मध्यान्ह 2:29 से शुरू हो जाएगा। लेकिन बरेली में शाम 4:32 से दिखाई देगा और सूर्य ढलते ही 6:26 पर समाप्त हो जाएगा। अतः मंदिरों के कपाट पूरे दिन बंद रहेंगे। इस दिन कोई भी पूजा पाठ नहीं होगा।

 

26 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा अन्नकूट
कार्तिक शुक्ला प्रतिपदा तिथि 26 अक्टूबर को मध्यान्ह 2:41 तक व्याप्त रहेगी उदया तिथि के अनुसार इसी दिन गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का पर्व मनाया जाएगा। ज्योतिष के अनुसार इस दिन प्रीति योग और आयुष्मान योग का संजोग रहेगा। जिस कारण इस पर्व की महत्वा कई गुना अधिक होगी। इस दिन गिरवर गिरधारी की कृपा भक्तों पर खूब बरसेगी और साथ ही अन्नपूर्णा माता की कृपा से भक्तों के घर में भंडार भरेंगे।

 

 

27 अक्टूबर को है भैया दूज
कार्तिक शुक्ल द्वितीया 27 अक्टूबर को मध्यान्ह 12:44 तक रहेगी। उदया तिथि की मान्यता अनुसार भैया दूज का पावन पर्व इसी दिन मनाया जाएगा और इस दिन भगवान चित्रगुप्त की भी पूजा होगी। इस साल भैया दूज खास संयोगों को लेकर आई है। क्योंकि इस दिन आयुष्मान योग और प्रीति योग का संगम रहेगा। इन योगों से भाई बहन में अपार प्रेम की वृद्धि होगी और भगवान का भी आशीर्वाद खूब प्राप्त होगा।

Related posts

शाहजहांपुर : मां पर बेटी ने लगाया देह व्यापार कराने का आरोप 

newsvoxindia

खबर संक्षेप ।।यादव उत्थान समिति भारत ने अहीर जाट रेजिमेंट बनाने की मांग,

newsvoxindia

नगर में आज : कलम-दवात पूजन सुबह 10:30 बजे

newsvoxindia

Leave a Comment