News Vox India
धर्मनेशनलशहर

ब्रह्म योग में करें शनिदेव की पूजा- आराधना, होगी कृपा की बारिश- जानिए क्या कहते हैं सितारे,

 

आचार्य पंडित मुकेश मिश्रा ,

 

-आज विशेष
आज चंद्रमा सिंह राशि में रात्रि 8:03 तक गतिशील रहेगा। उपरांत कन्या राशि में विचरण करेगा साथ ही ब्रह्म योग में आज की गई पूजा अर्चना समृद्धि प्रदान करेगी।आर्थिक उन्नति के लिए गुड़ चना बंदरों को खिलाएं, छाता, चप्पल ,सरसों का तेल, कंबल इत्यादि वस्तु गरीबों को दान करें। सुख समृद्धि रोग मुक्ति के लिए शनिदेव के सम्मुख सरसों के तेल का चौमुखा दीपक जलाएं। शनि चालीसा और शनि मंत्र का जाप करें।

Advertisement

 

 

 

 

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत – 2079

शाके – 1944

मास -कार्तिक मास, कृष्ण पक्ष

दिन – शनिवार

तिथि -द्वादशी तिथि

नक्षत्र -पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र

योग – ब्रह्म योग

करण – तैतुल करण

किसी भी शुभ कार्य का समय

शुभ का चौघड़िया प्रातः 7:43 से 9:07 तक

चर, लाभ अमृत का चौघड़िया मध्यान्ह 11:57 से शाम 4:10 तक

लाभ का चौघड़िया शाम 5:35 से रात्रि 7:10 तक

 

 

 

जानिए आज का अपना राशिफल

मेष-लम्बे समय से चले आ रहे पारिवारिक विवाद का आज अंतिम दिन है। महत्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। कारोबारियों के लिए मेहनत करने का समय है। मनमर्ज़ी करने से नुक्सान आपका ही है।

वृषभ-कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। नौकरी की तलाश में भटकना पड़ेगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। भूमि भवन क्रय करने में पूंजी लगानी पड़ सकती है। आप जो सोचते हैं वो करते नहीं इसी कारण आप पिछड़ रहे हैं। खुद के सोचे प्लानों को धरातल पर उतारें।

मिथुन-अपनी सोच में बदलाव लाते हुए शांति से फैसले लें, लाभ होगा। मित्रों से मुलाकात मन प्रफुल्लित करेगी। वाहन क्रय करने का मन बना सकते हैं। क्या करूं क्या न करूं इसी स्थिति से बाहर आएं।

 

 

कर्क-समय कम है और काम ज्यादा, अत: मन लगाकर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। मनचाहा जीवन साथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। पेट सम्बन्धित रोग संभव।

 

 

 

 

सिंह-आजीविका के स्त्रोत में वृद्धि के आसार हैं। पूराने निवेश से लाभ होगा। कोई भी निर्णय शान्ति से विचार कर लें। दूसरों की सीख में अपना नुक्सान न कर बैठें। आज फिजुल समय बर्बाद न करें।

कन्या-उन्नति के पथ पर अग्रसर होंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय उत्तम है। दान पुण्य से मन को शांति मिलेगी।कार्य की अधिकता के कारण जरुरी कार्य पूरे नहीं हो सकेंगे।

तुला-अपने वाक्यचातुर से कार्य बना लेंगे। व्यापार व्यवसाय में यश कीर्ति की वृद्दि होगी। खेल जगत से जुड़े जातको के लिए श्रेष्ठ समय है। यात्रा से लाभ संभव है।

वृश्चिक-वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। लेकिन क्रोध पर नियंत्रण रखें, क्योंकि जरा सी गलती बने काम बिगाड़ सकती है। अपनी सोच को बदले न की दूसरो को बदलने की कोशिश करें।

 

 

धनु-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पूंजी निवेश से लाभ संभव। राजकार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायी रहेगा। संतान के विवाह की चिंता रहेगी।

मकर-व्यापार विस्तार की योजना सफल होगी। खाद्य पदार्थ से जुड़े जातकों के लिए समय अति श्रेष्ठ है। समय रहते पूंजी निवेश कर दें। शत्रु वर्ग सक्रिय रहेगा। स्वस्थ रहें, मस्त रहे। व्यर्थ चिंता छोड़ दें।

कुंभ-जीवन में नई उड़ान भरने का समय आया है,इसका लाभ लें। परिजनों से भेंट होगी। आपके व्यवहार से सहकर्मी खुश होंगे। अनायास खर्च हो सकता है। समाजिक कार्यक्रमों में भाग ले सकेेंगे।

मीन-धनकोष में वृद्धि होगी। अपने कॅरियर के प्रति गंभीर निर्णय ले सकते हैं।मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। गलत फैसले भी ले सकते है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

Related posts

देखिये यह पंचांग , यह समय हो सकता है आपके लिए बेहतर ,

newsvoxindia

40 लीटर अवैध शराब के साथ तीन अभियुक्त गिरफ्तार

newsvoxindia

बीडीए कॉलोनी से बाइक हुई चोरी , पीड़ित ने पुलिस से बाइक बरामद करने की मांग ,

newsvoxindia

Leave a Comment