केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर को अपनी कर्मभूमि मानते हैं यही कारण है कि यहां पर होने वाले राजनीतिक कार्यक्रमों में उनका खासा दखल रहता है आजम खान के इस्तीफे के बाद यहां पर लोकसभा सदस्य पद के लिए उपचुनाव हो रहे हैं भाजपा की ओर से घनश्याम सिंह लोधी के नाम पर प्रत्याशी के रूप में मोहर लगा दी गई है इसी को लेकर भाजपाइयों द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्तार अब्बास नकवी ने भी शिरकत की और पार्टी के घोषित प्रत्याशी को चुनाव जिताने को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भर डाला।
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रामपुर में उपचुनाव के संबंध में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे यहां पर उन्होंने पार्टी प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी को भारी मतों के साथ चुनाव जिताने का आह्वान किया तो वही उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब बड़े सधे हुए शब्दों में दिया है जहां उन्होंने पार्टी प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी की जमकर तारीफ की तो वही उनका राज्यसभा में समय पूरा होने के सवाल का जवाब एक शेर पढ़कर दिया है….. सितारों के आगे जहां और भी है, अभी वक्त के इम्तिहान और भी हैं|
वही भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी अपने प्रस्तावकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां पर उन्होंने नामांकन कराया है इस दौरान उन्होंने मीडिया से मुखातिब होकर कहा कि वह विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहे हैं चुनाव जीतने के बाद उनकी प्राथमिकता क्षेत्र का विकास कराने में होगी। इस दौरान उनके साथ उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के अलावा राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख भी मौजूद रहे।