News Vox India
धर्मनेशनलशहर

आज धन धान्य को बढ़ाएगी माता लक्ष्मी की पूजा इन उपायों से आर्थिक तंगी होगी दूर ,जानिए क्या कहते हैं सितारे,

 

-आज विशेष
आज चंद्रमा वृश्चिक राशि में गतिशील ह। आज शुक्रवार का दिन है माता की पूजा धन- धान्य में वृद्धि करेगी। साथ ही शुक्रवार में माता लक्ष्मी को अनार का भोग लगाएं। शुक्र मंत्र का जप करें। सफेद वस्त्र पहने। और सफेद वस्तुओं का दान करें। हो सके तो मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं। ऐसा करने से रोग, शोक, दुख दूर होंगे और शुभता में वृद्धि होगी।

Advertisement

*जानिए आज का पंचांग*

संवत् -2080

शाके-1945

मास- श्रावण मास, शुक्ल पक्ष

तिथि- दशमी तिथि

दिन-शुक्रवार

नक्षत्र- अनुराधा नक्षत्र

योग- शुक्ल योग

करण- गर करण

राहुकाल- प्रातः 10:37 से 12:19 तक

*जानिए किसी भी शुभ कार्य का समय*

चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया प्रातः 05:33 से 10:37 तक

शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह
12:19 से 2:00 तक

चर का चौघड़िया मध्यान्ह 5:23 से शाम 7:04 तक

 

ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा

*जानिए आज का राशिफल*

मेष-आज संबंधों के लिए बढ़िया नहीं है। सामाजिक संबंधों का लाभ नहीं ले पाएंगे। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। वाद-विवाद से बचें। सेहत पर ध्यान दें। चोट लग सकती है। नौकरी व बिजनेस में अड़ियल व्यवहार नुकसान देगा।आज सुबह सुबह सूर्य को जल दें।

वृष -आज शुभ फलदायक दिन है। आज मन में छुपी हुई बातें बाहर आ सकती हैं। आज अपने लक्ष्यों पर अडिग रहेंगे। कानूनी कामों में उलझन बढ़ सकती है। बिजनेस से जुड़ें लोग अपने ऑफिस में जुड़े लोगों की गतिविधियों की अनदेखी करेंगे। अपने कामों को गम्भीरता से लें।आज सूर्य को जल फूल, गुड़ और रोली डालकर चढ़ायें।

मिथुन-आज स्थान-परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी को अपमानित करने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। निजी सम्बन्धों में कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। विरोधियों से आपको सावधान रहना चाहिये।विष्णु भगवान की पूजा करें।

कर्क-आज आकस्मिक धन लाभ होगा। नौकरी के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी बड़ी समस्या से राहत मिल सकती है। सोचे हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। बच्चों के साथ काफी मनोरंजन भरा समय व्यतीत करेंगे।आज आज तिल का दान करेंगे तो लाभ मिलेगा।

सिंह -आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। किसी भी तरह परिवर्तन का बड़ा योग है। हो सकता है नौकरी में स्थान परिवर्तन होगा। वाद-विवाद से बचें और किसी को अपमानित करने से बचें। सेहत का ध्यान रखें। नेगेटिव लोगों से दूर रहे। निजी संबंधों में शक के कारण दूरी बनेगी।सूर्य मंत्र का जाप करें।

कन्या- आज घर में मेहमानों का आगमन होगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा । इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज जरूरी कामों को पूरा करेंगे। बिजनेस में आ रही समस्याओं का समाधान निकालेंगे।साहित्य कला से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा।आज बर्तन का दान किसी जरूरतमंद को करे।

तुला -आज बिजनेस में सफलता देने वाला है। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। विरोधियों पर विजय मिलेगी। खर्च से बचें बाहर के लोगों से मेल मिलाप बढ़ेंगा। माता-पिता के सम्मान को ठेस पहुंचाएंगे। वहान चलाते वक्त सावधान रहे।आज कंबल का दान करेंंगे तो लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।

वृश्चिक – बिजनेस में लाभ मिलेगा। लेकिन पैसों की कमी का अहसास होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। मां को तीर्थ यात्रा करवाएंगे। प्रेम संबंध में साथी आपको धोखा देने वाला है। वाणी पर नियंत्रण रखें। सेहत के लिए दिन बढ़िया नहीं है। उतार-चढ़ाव और हॉस्पिटल के चक्कर काटेंगे।

धनु -आज का दिन सफलतादायक रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। गंदे विचारों से बचकर रहे। आज जातक को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। किसी से बातचीत में शब्दों के चयन पर ध्यान दें। परिवार में सामान्य रहेगा। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।

मकर -दिन बढ़िया और उपलब्धियों से भरा है। आज जातक अपनी योग्यता के बल पर बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। नौकरी और बिजनेस में बहुत बढ़िया उपलब्धि मिलने के योग है।आज खुद में खोए रहेंगे । क्रिएटिविटी में मन लगाएंगे। लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देंगे।

कुंभ -आज के दिन सेहत को लेकर सतर्क रहें।बाहर के लोगों से बातचीत सोच समझकर करें। बिना मतलब के बातचीत या टिप्पणी से दूर रहे। ऑफिस में बॉस आपके कामों पर नजर बनाए है सतर्क रहे। सहयोगियों से सतर्क रहे वो आपकी प्रतिष्ठा को धूमिल कर सकते हैं। अनजान लोगों से संपर्क ना बनाए।

मीन- बेकार के वाद-विवाद से खुद को दूर रखें। समाज में मेल मिलाप बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी। तकनीकी क्षेत्र से जुड़ें लोगों के लिए दिन बहुत बढ़िया रहेगा। घर-परिवार या किसी दोस्त की सफलता में मन में उल्लास भरेगा। नौकरी में अधिकारी का सहयोग मिलेगा।

Related posts

उदयपुर घटना के संदर्भ में आला हजरत का फतवा: कानून को हाथ में लेने वाला गुनाहगार ,

newsvoxindia

 एम्बुलेंस से घायल को लेकर पीड़ित परिवार पहुंचा एसएसपी दफ्तर , आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग 

newsvoxindia

Horoscope Today : ब्रह्म योग में करें आज भगवान विष्णु की पूजा- मिलेगा उलझनों से छुटकारा, जानिए क्या कहते हैं सितारे.

newsvoxindia

Leave a Comment