News Vox India

शाही थाना क्षेत्र की घटना : किशोरी की मौत  एंटी मार्टम हेड इंजरी के चलते हुई पीएम रिपोर्ट  में हुआ खुलासा 

बरेली | थाना शाही क्षेत्र में शनिवार को हुई किशोरी की मौत के मामले में पीएम रिपोर्ट आ गई है | पीएम रिपोर्ट में किशोरी की मौत की वजह हेड इंजरी बताई गई है | हालाँकि पीएम रिपोर्ट में डॉक्टरों ने रेप होने से इंकार किया है | बीते दिन शाही क्षेत्र में 15 साल की किशोरी का शव थाना शाही क्षेत्र के एक गांव के खेत में खून से लतपत होने के साथ अर्धनग्न अवस्था में पाया गया  तब लोगो ने किशोरी के साथ रेप होने की आशंका जताई थी | जानकारी के मुताबिक रविवार को कड़ी सुरक्षा के बीच किशोरी का शव  उसके गांव पहुंचा था  तब गांव के लोग किशोरी के शव को देख आक्रोशित हो गए और हत्यारों पर कार्रवाई की मांग करते हुए रोड़ जाम कर दिया | खबर लिखे जाने तक आक्रोशित ग्रामीणों और पुलिस में बातचीत चल रही थी | एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि मृतक युवती का डॉक्टरों के पैनल के द्वारा पोस्टमार्टम किया गया। जिसमें मौत का कारण “एंटी मार्टम हेड इंजरी” आया है ।डॉक्टरों की राय के अनुसार दुष्कर्म के कोई लक्षण पोस्टमार्टम से प्रतीत नहीं होते हैं। शरीर पर सिर की चोट के अलावा और कोई चोट नहीं है।

 किशोरी  की हत्या कर  शव गन्ने के खेत में फेंका गया था 

Advertisement

बरेली के  थाना शाही क्षेत्र में  शनिवार में दोपहर के वक्त एक किशोरी का शव मिलने से सनसनी मच गई थी  | सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया  था | जानकारी के मुताबिक थाना शाही क्षेत्र की रहने वाली किशोरी अपनी साईकिल लेकर खेत पर गई थी | लेकिन काफी देर तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिवार के लोगो को चिंता हो गई | परिवार के लोगो ने पहले किशोरी के बारे में जानकारी देने के गांव की मस्जिद से एलान किया | इसके बाद भी किशोरी के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी| बाद में परिवार के लोगो के साथ ग्रामीणों ने किशोरी को ढूँढना शुरू किया था | इसी दौरान युवती का शव भोजीपुरा -शाही थाना क्षेत्र के एक गांव के पास गुजर रही  नहर  के पास एक गन्ने के खेत में मिला | बताया जाता है जिस समय किशोरी का शव मिला उस समय किशोरी के कपड़े अस्तव्यस्त थे और उसके शरीर पर हल्के चोट के निशान थे |

Leave a Comment