News Vox India
खेती किसानी

आईवीआरआई ने किसानों को दी जैविक खेती के साथ फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी ,

 

बरेली | नवाबगंज  के रसूला में  आईवीआरआई के कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम के बैनर तले   किसानों को जैविक खेती एवं फसल अवशेष प्रबंधन के सम्बन्ध में एक कार्यशाला का आयोजन हुआ | इस कार्यशाला में जैविक खेती के साथ फसल अवशेष प्रबंधन के कई एक्सपर्ट पहुंचे जिन्होंने किसानों को जैविक खेती , फसल अवशेष प्रबंधन के साथ सरकार द्वारा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के  बारे में  भी जानकारी दी |

 

जैविक खेती के जिले में एक्सपर्ट किसान की छवि रखने वाले किसान सर्वेश गंगवार ने किसानों को जैविक खेती के साथ फसल प्रबंधन के गुण सिखाये साथ ही यह किसानों को  भी बताया की अगर किसान खेत में पराली जलाता है तो वह अपराध का भागीदार  हो जाता है इसलिए किसान को फसल अवशेष के प्रबंधन के बारे में जानकारी अवश्य होना चाहिए | इस कार्यशाला में करीब 35 किसानों ने भागीदारी की , कार्यक्रम के अंत में किसानों को आईवीआरआई के सौजन्य से किसानों को बैग भी वितरित किये गए | कार्यशाला में कृषि विशेषज्ञ , राकेश पांडेय ,  ए. सिंह आदि मौजूद रहे |

Related posts

IVRI ने  किसानों की पंतनगर यूनिवर्सिटी में इस उद्देश्य से कराई विजिट 

newsvoxindia

बहेड़ी के बाद फरीदपुर में भी कबाड़ियों पर कार्रवाई , चोरी के 18 ट्रेक्टर वरामद , दूसरे राज्यों के लोगों से भी जुड़े है कबाड़ियों के तार ,

newsvoxindia

अखिलेश ने किसानों को साधा बोले दिल्ली में सरकार बनवाओ , माफ कर देंगे कर्ज 

newsvoxindia

Leave a Comment