News Vox India
शहर

आधे घंटे की बारिश भी नहीं पाया शहर ,

  • नाले नालियां चोक होने से सड़कों पर भरा पानी
  • मौसम खुशगवार होने से महीनों की भीषण गर्मी से राहत.

बरेली | शहर में मानसून की पहली बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल करके रख दी है।   बारिश के चलते शहर की मुख्य कॉलोनियों में जलभराव हो गया | जिससे लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा | शहर के स्टेशन रोड़ , चौपला रोड़ के साथ सिटी स्टेशन रोड , सुभाष नगर रोड़ पर जलभराव हो गया।  जगह जगह  हुई खुदाई ने बारिश में लोगों की परेशानी का सामना करना पड़ा।  बरसात में मिट्टी चिकनी होने के चलते कुछ लोग गिरकर भी आंशिक रूप से चोटिल हो गए। हालांकि लोग मानसून की पहली बारिश में नहाने के  घर से निकले | बच्चों ने भी  बारिश का जमकर आनंद लिया।

कर्मचारी नगर की कॉलोनी सहित कई जगह हुई नालियां चोक :
शहर की पॉश कॉलोनी में शुमार रखने वाली कर्मचारी नगर की त्रिवेणी कॉलोनी में नाली चोक होने से लोगों की दिक्कत बढ़ गई | आधे घंटे की बारिश में लोगों के घरों के सामने पानी भर गया | गन्दा पानी होने के कारण लोग घर में भी बंद रहे |स्थानीय लोगों ने कहा  कि आज मानसून की पहली बारिश से मौसम खुशगवार होने से महीनों की भीषण गर्मी से राहत मिली है।   सिटी स्टेशन के पास भी पानी का जलभराव होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.| बिहारीपुर के साथ हजियापुर में भी नाली चोक होने से गंदगी रोड़ पर आ गई | जिससे लोगों को भारी दिकक्त का सामना करना पड़ा | यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां बरसात में हमेशा ऐसी दिक्कत रहती है | नगर निगम काम तो करता है पर बरसात में समस्या जस की तस ही रहती है |

 

सुभाष नगर वाले फिर हुए परेशान :
सुभाष नगर पुलिया पर जलभराव की समस्या वर्षो पुरानी है | यहां मानसून की बारिश ने लोगों की परशानियों को बढ़ाया है | जलभराव के चलते लोगों को सुभाष नगर पुलिया से गुजरने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है | सुभाषनगर के लोग कई बार अपने सांसद से रेलवे से सुभाष नगर पुलिया के पुननिर्माण के साथ अन्य व्यवस्था को करने की अपील कर चुके है |

अगले दो दिन हो सकती है बारिश 
मानसून की दस्तक जिले में होने से गर्मी से लोगों को राहत मिली है |  बरेली सहित शाहजहांपुर , बदायूं , पीलीभीत में बारिश होने की खबर है | मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून  बारिश अगले दो दिन तक जारी रहेगी। वही  बारिश खेती के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होगी |

Related posts

हेट स्पीच के मामले में आजम खान  को तीन साल की सजा ,आजम बोले वह कोर्ट के इंसाफ के कायल ,

newsvoxindia

अक्षय तृतीया पर राशि के अनुसार खरीदारी बढ़ाएगी की सौभाग्य,

newsvoxindia

ट्रेन से कट कर अज्ञात युवक की मौत, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा,

newsvoxindia

Leave a Comment